Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्पताल में दो मरीजों में हुई स्क्रब टायफस की पुष्टि
  • देहरादून

दून अस्पताल में दो मरीजों में हुई स्क्रब टायफस की पुष्टि

RNS INDIA NEWS 14/08/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  स्क्रब टायफस नामक बीमारी के मरीज उत्तराखंड के दून अस्पताल में सामने आए हैं। 11 और 15 साल के दो मरीजों की पुष्टि होने से डर का माहौल बन गया है। क्योंकि, बीते दिनों पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में इस बीमारी के चलते 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में रविवार को स्क्रब टाइफस बीमारी से एक और मौत हो गई। इससे पहले दो और मरीजों की मौत हुई थी। इस तरह इस बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या तीन हो गई है। इन मौतों और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बढ़ते मरीजों की संख्या के चलते सरकार ने एडवाइजरी जारी की है।

 खास तरह के कीट के जरिए फैलती है बीमारी:  स्क्रब टायफस एक तरह का संक्रामक रोग है। ये एक खास तरह के कीट (चिगर माइट) के काटने से फैलता है। ये कीट इतने छोटे होते हैं कि नंगी आंखों से देखना मुश्किल होता है। ये कीट खासतौर पर झाड़ियों, घास और खेतों में पाए जाते हैं। आपको बता दें कि ये कीट को इस बीमारी को पहुंचाने का जरिया हैं।   दरअसल बीमारी की वजह, इन कीटों के अंदर रहने वाले ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक बैक्टीरिया हैं। ये बैक्टीरिया चिगर माइट के शरीर में रहते हैं।जब यह माइट इंसान को काटता है, तो बैक्टीरिया खून में पहुंच जाते हैं और संक्रमण फैल जाता है।
संक्रमित माइट के काटने के लगभग 10 से 12 दिन बाद व्यक्ति स्क्रब टाइफस से बीमार पड़ जाता है। समय पर इलाज न मिलने पर फेफड़े, दिमाग, दिल और किडनी तक प्रभावित हो सकते हैं। इलाज न किए जाने पर स्क्रब टाइफस घातक हो सकता है, लेकिन दवाओं के इस्तेमाल से इस रोग को रोका जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक समय पर पहचान और एंटीबायोटिक से इसका इलाज हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृष्ण जन्माष्टमी पर गरबा, डांडिया और मटकी फोड़ का आयोजन
Next: भाजपा की पूनम कठैत बनीं रुद्रप्रयाग जिला पंचायत की अध्यक्ष

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • सोनी बिनसर के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.