Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दूध बांटने जा रहे बुजुर्ग की बाइक फिसलने से मौत
  • नैनीताल

दूध बांटने जा रहे बुजुर्ग की बाइक फिसलने से मौत

RNS INDIA NEWS 04/02/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।   दूध बांटने जा रहे एक बुजुर्ग की बाइक फिसलकर गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में घायल बुजुर्ग को पहले कोटाबाग ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कोटाबाग के तलिया गांव निवासी आनंद राम (61) दूध बांटने का काम करते थे। रविवार सुबह वह कोटाबाग दूध बांटने जा रहे थे। तलिया से कोटाबाग की ओर जाने वाले एक कच्चे रास्ते पर उनकी बाइक अचानक फिसल गई। बाइक के साथ आनंद राम करीब 12 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को कोटाबाग सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। यहां घायल को भर्ती कर इलाज शुरू हुआ। पुलिस के मुताबिक एसटीएच में इलाज शुरू होने के करीब एक घंटे बाद आनंद राम की मौत हो गई। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और ब्लीडिंग होने की बात भी सामने आई है। मेडिकल चौकी के एसआई मो. आकिल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहले पिलाई शराब, फिर काट दिया गला
Next: पिकअप से 06 लाख से अधिक का गांजा बरामद, एक गिरफ्तार; एक फरार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.