Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पिकअप से 06 लाख से अधिक का गांजा बरामद, एक गिरफ्तार; एक फरार
  • अल्मोड़ा

पिकअप से 06 लाख से अधिक का गांजा बरामद, एक गिरफ्तार; एक फरार

RNS INDIA NEWS 04/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। पुलिस ने पिकअप से गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। एसएसपी देंवेंद्र पींचा ने जिले में नशा तस्करी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शनिवार रात एसओ सल्ट अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने कठपतिया तिराहे के आसपास गश्त की। इस दौरान सराईखेत क्षेत्र से नैनीताल नंबर की एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस को देख पिकअप चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर जंगल की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। वाहन के अंदर बैठे दूसरे व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम हरीश चन्द्र नेगी उर्फ छेत्र पाल निवासी श्रीगाड़ गुदलेख सल्ट बताया। फरार चालक की शिनाख्त रविन्द्र सिह रावत उर्फ रवि धौनी निवासी हनसाली सराईखेत सल्ट के रूप में की। वाहन की चेकिंग में चार कट्टों से 40.600 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत 06 लाख से अधिक बताई जा रही है। बताया कि वह गांजे को गांव से खरीदकर रामनगर बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए और फरार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज किया है। टीम में हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, संजू कुमार, कांस्टेबल मदन सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दूध बांटने जा रहे बुजुर्ग की बाइक फिसलने से मौत
Next: केदारनाथ सहित ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.