Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • डॉक्टर के निर्माणाधीन मकान से एक लाख की चोरी
  • नैनीताल

डॉक्टर के निर्माणाधीन मकान से एक लाख की चोरी

RNS INDIA NEWS 13/10/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।   डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. बीपी सिंह के गौजाजाली स्थित निर्माणाधीन मकान में घुसे चोरों ने वहां रखे करीब एक लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर लिया। डॉ. सिंह जब अपने मूल निवास काशीपुर से वापस लौटे, तब उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने दशहरा पर्व होने की बात कहते हुए उन्हें वापस भेज दिया।  डॉ. सिंह ने बताया कि 27 सितंबर 2024 को उनकी मां का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार एवं अन्य क्रियाकर्म के लिए वह काशीपुर स्थित अपने मूल निवास गए थे। आठ अक्तूबर को जब वह वापस हल्द्वानी लौटे, तो घर में रखा, पीसीपी, पेंटिंग, पुट्टी, वायरिंग और इलेक्ट्रिक स्कूटी के दो चार्जर समेत अन्य सामान गायब था। निर्माण कार्य के चलते उनके मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े थे। इसकी लिखित शिकायत लेकर वह जब वह मंडी पुलिस चौकी पहुंचे तो उनसे यह दिया गया कि या तो नामजद तहरीर दीजिए नहीं तो दशहरा पर्व के बाद देखेंगे। आरोप है कि खुद ही सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया गया। इसके बाद पीड़ित डॉक्टर चौकी से वापस लौट आए। डॉ. सिंह ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
नौ अक्तूबर से मैं अवकाश पर था। पीड़ित से संपर्क कर शिकायत ले ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   -भुवन सिंह राणा, चौकी प्रभारी, मंडी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 4
Next: छड़ी यात्रा हरकी पैड़ी पहुंची, पुष्प वर्षा कर स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.