Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 4
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 4

RNS INDIA NEWS 13/10/2024
rns featured image new

जम्मू (आरएनएस)।  जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 4 रही तीव्रता।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि जिले में सुबह 6.14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 4 थी।
भूकंप के निर्देशांक अक्षांश 32.95 डिग्री उत्तर और देशांतर 75.83 डिग्री पूर्व हैं। यह धरती की सतह से 15 किलोमीटर नीचे आया। अभी तक कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
आपको बताते चलें, जम्मू-कश्मीर के चिनाब घाटी क्षेत्र में अलग-अलग तीव्रता के भूकंप आते रहे हैं, जिसमें डोडा, किश्तवाड़, रामबन और रियासी जिले शामिल हैं। पिछले पांच से सात सालों में इन भूकंपों की आवृत्ति में वृद्धि हुई है। केंद्र शासित प्रदेश में भूकंप से पहले भी तबाही देखने को मिली है। कश्मीर घाटी भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है।
साल 2005 में 8 अक्टूबर को सुबह 8.50 बजे जम्मू-कश्मीर में रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के मुजफ्फराबाद शहर से 19 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था।
इस भूकंप से उत्तरी पाकिस्तान, उत्तरी भारत और अफगानिस्तान में भारी तबाही हुई थी। मुजफ्फराबाद क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था और वहां के कई गांव पूरी तरह से नष्ट हो गए थे। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और श्रीनगर, बारामुला जिलों सहित कश्मीर घाटी के विभिन्न शहरों में करीब 32,335 इमारत ढह गई थीं।
आधिकारिक तौर पर पीओजेके और पाकिस्तान के एनडब्ल्यूएफपी में मरने वालों की संख्या 79 हजार बताई गई, जबकि अन्य स्रोतों के अनुसार यह संख्या 86 हजार थी, जबकि घायलों की संख्या 69 हजार से ज्यादा होने का अनुमान था। जम्मू-कश्मीर में करीब 1,350 लोग मारे गए थे और 6,266 घायल हुए और भूकंप के झटके 1,000 किलोमीटर दूर दिल्ली तक महसूस किए गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाराकोट में लड़ीधुरा महोत्सव का शुभारंभ हुआ
Next: डॉक्टर के निर्माणाधीन मकान से एक लाख की चोरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.