Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने किया नगर यातायात व्यवस्था का संयुक्त निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने किया नगर यातायात व्यवस्था का संयुक्त निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 26/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने रविवार को नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की स्थिति का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने मॉल रोड, मुख्य बाजार, बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड का स्थलीय अवलोकन कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा हेलमेट वितरित कर सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपील की कि लोग हेलमेट केवल पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए पहनें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केमू बस स्टैंड के पास बन रही पार्किंग व नगर निगम की पार्किंग का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और जले हुए वाहन को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रेस क्लब परिसर के आसपास की सफाई सुनिश्चित करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा। निरीक्षण में उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, कोतवाल योगेश उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 26 अक्टूबर
Next: दिसंबर से उत्तराखंड में बाहरी वाहनों पर ग्रीन सेस अनिवार्य

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.