Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दिसंबर से उत्तराखंड में बाहरी वाहनों पर ग्रीन सेस अनिवार्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

दिसंबर से उत्तराखंड में बाहरी वाहनों पर ग्रीन सेस अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 26/10/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। उत्तराखंड की यात्रा की योजना बना रहे वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि दिसंबर 2025 से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले अन्य राज्यों के वाहनों पर ग्रीन सेस देना अनिवार्य होगा। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।

परिवहन विभाग के अपर आयुक्त एस. के. सिंह ने बताया कि दिसंबर से राज्य की सीमाओं पर प्रवेश करते ही बाहरी वाहनों से ग्रीन सेस वसूला जाएगा। यह शुल्क वाहनों में लगे फास्टैग से स्वतः कट जाएगा। सीमा चौकियों पर लगाए गए 16 ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे इस प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कुल्हाल, आशारोड़ी, नारसन, चिड़ियापुर, खटीमा, काशीपुर, जसपुर और रुद्रपुर जैसे प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर ये कैमरे लगाए गए हैं।

राज्य सरकार का अनुमान है कि ग्रीन सेस से प्रति वर्ष लगभग 100 से 150 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। सरकार ने कुछ वाहनों को इस शुल्क से छूट भी दी है, जिनमें दोपहिया, इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहन, सरकारी वाहन, एंबुलेंस तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा यदि कोई वाहन 24 घंटे के भीतर दोबारा राज्य में प्रवेश करता है, तो उस पर दोबारा शुल्क नहीं लगेगा।

विभाग के अनुसार, ग्रीन सेस से प्राप्त राशि का उपयोग वायु प्रदूषण नियंत्रण, सड़क सुरक्षा सुधार और शहरी परिवहन के विकास में किया जाएगा। विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है—कारों पर 80 रुपये, डिलीवरी वैन पर 250 रुपये, भारी वाहनों पर 120 रुपये, बसों पर 140 रुपये तथा ट्रकों पर उनके आकार के अनुसार 140 से 700 रुपये प्रति दिन का शुल्क लिया जाएगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में भी उत्तराखंड सरकार ने ग्रीन सेस लागू करने की घोषणा की थी, लेकिन शुल्क दर तय करने में समय लगने के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका था। अब सरकार ने दिसंबर 2025 से इसे लागू करने का निर्णय अंतिम रूप से ले लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने किया नगर यातायात व्यवस्था का संयुक्त निरीक्षण
Next: संत रविदास धाम के संस्थापक पर हुआ हमला, भीड़ ने किया कोतवाली का घेराव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.