Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • डीएम व एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर क्षति का जायजा
  • हरिद्वार

डीएम व एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर क्षति का जायजा

RNS INDIA NEWS 05/05/2021
rns featured image new

अधिकारियों को दिए मलवा साफ होने तक प्रभावित परिवारों को स्कूल में खाने, पीने और रहने की व्यवस्था करने के निर्देश

चमोली। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बुधवार को आपदा प्रभावित विकासखंड मुख्यालय घाट बाजार का स्थलीय निरीक्षण कर क्षति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सडक़ों एवं घरों में घुसे मलवे के साफ होने तक प्रभावित परिवारों को स्कूल में खाने, पीने और रहने की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। विकासखंड मुख्यालय घाट बजार में मंगलवार देर सांय करीब 5:15 बजे अतिवृष्टि के कारण परिसंपत्तियों का भारी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि के कारण लोगों के घरों में बरसाती पानी व मलवा भर गया था। बाजार क्षेत्र में पेयजल लाईन, विद्युत, सडक़ व पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हुए है तथा मलवे में दबने के कारण दो मवेशी मरे है। जबकि 31 घरों तथा 25 दुकानों में मलवा घुसने से नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी ने घाट बाजार में मलबे की चपेट में आए ज्यादात्तर घरों का निरीक्षण किया तथा प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद पहुॅचाने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा कि मलबे की सफाई होने तक सभी प्रभावित लोगों के लिए सरस्वती शिशु मंदिर में खाने, पीने और रहने की व्यवस्था की गई है। जरूरत पडने पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में भी रहने की व्यवस्था की जाएगी। विकासखंड घाट सभागार में अतिवृष्टि से हुई क्षति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्र में पानी व बिजली की आपूर्ति शीघ्र बहाल करने तथा तात्कालिक व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि आज सायं तक बिजली तथा कल तक पेयजल आपूर्ति सुचारू करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सडक़ से जेसीबी मशीन व डंपर से मलवा हटाया जा रहा है। उन्होंने गलियों और रास्तों से मलवा हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग को तत्काल अतिरिक्त मजदूर लगाने के निर्देश दिए। कहा कि जल्द से जल्द गलियों व नालियों से मलबे की सफाई कराई जाए। उन्होनें आपदा में प्रभावित सभी 31 मकान मालिकों एवं 23 किराएदारों को अहैतुक सहायता राशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही दुकानों की क्षति का आंकलन करते हुए प्रस्ताव सीएम राहत कोष में भेजने को कहा। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी शाह, ब्लाक प्रमुख भारती देवी, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल, नायब तहसीलदार राकेश देवली सहित सडक़, पेयजल, विद्युत, तहीसल व ब्लाक के अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक घंटे तक अटकी रही 37 मरीजों और उनके तीमारदारों की जान
Next: इंटरनेट मीडिया पर नीम हकीम के ज्ञान के चक्कर में न पड़ें: डा. रवि सिंघल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.