Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • इंटरनेट मीडिया पर नीम हकीम के ज्ञान के चक्कर में न पड़ें: डा. रवि सिंघल
  • ऊधम सिंह नगर

इंटरनेट मीडिया पर नीम हकीम के ज्ञान के चक्कर में न पड़ें: डा. रवि सिंघल

RNS INDIA NEWS 05/05/2021
rns featured image new

इंटरनेट मीडिया पर हो रहे कोरोना को हराने के तरह-तरह के सुझाव वायरल

काशीपुर। कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारी संख्या में लोग इससे से लडक़र जीत रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसकी चपेट में आकर जान भी गंवा रहे हैं। दूसरी ओर इंटरनेट मीडिया पर कोरोना को हराने के तरह-तरह के सुझाव वायरल हो रहे हैं। कोई कह रहा है कि नींबू की दो बूंद नाक में डालने से कोरोना चला जाएगा तो कोई कुछ। जबकि डॉक्टरों का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर नीम हकीम के ज्ञान के चक्कर में न पड़ें अगर परेशानी है तो तुरंत ही कोरोना का इलाज कराना शुरू कर दें। नगर में प्रतिदिन 5 से 9 लोगों की मौत कोरोना से हो रही है। कोरोना का खतरा बढऩे के साथ-साथ बचाव के प्रयास भी तेज हुए हैं। दूसरी ओर इंटरनेट मीडिया कोरोना से बचाव और इलाज का अड्डा बनता जा रहा है। आए दिन इंटरनेट मीडिया साइट्स पर कोरोना से बचाव के लिए नीम हकीम की पोस्ट वायरल हो रही हैं। इस तरह के मैसेज आए दिन इंटरनेट मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। मैसेज में दावा किया जाता है कि इस नुस्खे से अब तक अनगिनत लोग ठीक भी हो चुके हैं। इंटरनेट मीडिया पर दवाइयों के पर्चे और दवाइयों के रैपर तक वायरल हो रहे हैं। डॉक्टरों की राय है कि कोरोना की चपेट में आने के बाद नीम हकीम का ज्ञान सेहत पर भारी पड़ सकता है। यह बीमारी अत्याधिक घातक है। नुस्खों से इलाज करना झोलाछाप डाक्टर से इलाज कराने जैसा है। फिजिशियन व बाल रोग विशेषज्ञ डा. रवि सहोता बताते हैं कि शुरूआती बुखार को गंभीरता से लें। छठे दिन से 12वें दिन तक खतरे वाला पीरियड होता है। ऑक्सीजन लेवल जैसे ही 96 से नीचे आए तुरंत डाक्टर से परामर्श करें। लापरवाही भारी पड़ सकती है।
सीनियर फिजिशियन डा. रवि सिंघल ने बताया कि नीम-हकीम के नुस्खों पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए। कोरोना का अभी तक कोई पक्का इलाज नहीं है। ऐसे में लोगों के मन में विचार आते हैं कि शायद ऐसे ठीक हुआ जा सकता है। हमारे यहां हर आदमी नीम हकीम बन जाता है और अपनी राय देने लगता है। इस तरह के नुस्खों पर ज्यादा विश्वास घातक हो सकता है। अगर किसी को परेशानी हो रही है तो वह डाक्टर से परामर्श जरूर ले।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम व एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर क्षति का जायजा
Next: आग की भेंट चढ़े सात झाले, अग्निकांड में दो बकरियों समेत घरेलू सामान जलकर राख

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.