Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • डीएम ने योगदान देने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित
  • टिहरी

डीएम ने योगदान देने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 29/04/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  एसडीएम प्रतापनगर आशिमा गोयल की पहल पर आयोजित परीक्षा जीतो अभियान 2024 में योगदान देने वाले शिक्षकों को सोमवार को डीएम मयूर दीक्षित ने सम्मानित किया। कहा कि शिक्षकों पर समाज के निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों से छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान बनाने के लिए भी कहा। जिला सभागार में डीएम दीक्षित और एसडीएम प्रतापनगर आशिमा गोयल की उपस्थिति में आयोजित सम्मान समारोह में परीक्षा जीतो अभियान में योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। बताया गया कि एसडीएम गोयल की पहल और बीईओ पूनम चौहान के नेतृत्व में प्रतापनगर ब्लॉक में अभिनव प्रयोग करते हुए परीक्षा जीतो अभियान 2024 शुरू किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षाफल हासिल करने और छात्र-छात्राओं को करियर काउंसलिंग के जरिए ,उन्हें भविष्य में तैयारियों की जानकारी दी गई। डीएम ने अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएं किसी भी छात्र के जीवन का अहम क्षण होता है। उन्हें बोर्ड के भय से बाहर निकालकर अपना शत प्रतिशत योगदान देने के लिए शिक्षकों को ही प्रेरणा का कार्य करना होता है। डीएम ने कहा कि भविष्य में इस अभियान की सभी तरह की पाठ्य सामग्री जिलेभर में प्रेषित की जाएगी। वहीं एसडीएम गोयल ने कहा कि छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत कर उन्हें परीक्षाओं के लिए तैयार किया गया। जिसमें शिक्षण सामग्री के अलावा नोट्स और ऑनलाइन टिप्स भी दिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिवाकर पैन्यूली, आलोक मैठाणी, तेजेंद्र सिंह, लवजीत बधानी, अतुल कौशिक, प्रमोद बिजल्वाण, विश्व प्रकाश डंगवाल, गिरीश रावत, गंगा बिहारी गैरोला, राजेश बडोनी, कविता उनियाल, गीता रावत, तनुजा पुंडीर, जयेंद्र दत्त थपलियाल, अजीत कुमार, सुरेंद्र कुमार, मुकेश, वामदेव भट्ट, परमेश कुमार, सुरेश कुमार, हिमांशु जोशी, नैना कुमारी, सुषमा बिष्ट, सुधांशु शर्मा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माणा मार्ग से हटाए जा रहे हिमखंड
Next: चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर 1.50 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.