Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, जन औषधि केंद्र में मिली अनियमितताएं
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, जन औषधि केंद्र में मिली अनियमितताएं

RNS INDIA NEWS 29/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-29 at 16.01.49

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। सोमवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, औषधि वितरण कक्ष और जन औषधि केंद्र में दवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ स्टॉक रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण के समय दोपहर 12 बजे तक 550 से अधिक ओपीडी पंजीकरण दर्ज पाए गए, जिससे अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे और पैथोलॉजी लैब की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, शौचालय व्यवस्था और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा की गई। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और परिसर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जिला चिकित्सालय में संचालित जन औषधि केंद्र का लाइसेंस पिछले लगभग आठ वर्षों से नवीनीकृत नहीं किया गया था। जांच के दौरान जन औषधि केंद्र में दवाओं के स्टॉक और बिक्री से संबंधित अभिलेख भी संतोषजनक रूप से प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अग्रिम आदेशों तक जन औषधि केंद्र का संचालन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की निगरानी में किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही दवाओं की अद्यतन सूची तत्काल उपलब्ध कराने और स्टॉक रजिस्टर का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जांच रिपोर्ट और चिकित्सीय सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपचार के लिए आए मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। इस अवसर पर पीएमएस एचसी गड़कोटी को निर्देशित किया गया कि जिला चिकित्सालय की सभी सेवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप, सुचारु और पारदर्शी रूप से संचालित हों, ताकि आमजन को समयबद्ध और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 29 दिसंबर
Next: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर किया विवि प्रशासन का घेराव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.