Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर किया विवि प्रशासन का घेराव
  • अल्मोड़ा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर किया विवि प्रशासन का घेराव

RNS INDIA NEWS 29/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-29 at 18.27.06_11zon

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अल्मोड़ा इकाई ने विभिन्न मांगों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन किया। परिषद का कहना है कि पूर्व में दिए गए ज्ञापन के बावजूद सिमकनी निर्माण की जांच, शिक्षक भर्ती की जांच, विषय परिवर्तन के लिए पोर्टल खोलने और अकादमिक कैलेंडर में हो रही देरी जैसे मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से विश्वविद्यालय का पुतला दहन किया। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे छात्र समुदाय में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में नगर मंत्री रोहित कुमल्टा के साथ वंदना गोस्वामी, हिमांशु भट्ट, भास्कर जोशी, लकी जोशी, दीक्षात जोशी, प्रियांशु पारस, आशीष, हिमांशु गोस्वामी, पुष्कर जोशी, साहिल नेगी, करण कापड़ी, निखिल उप्रेती सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, जन औषधि केंद्र में मिली अनियमितताएं
Next: हवालबाग में किसान दिवस का शुभारंभ, किसानों की समस्याओं के समाधान पर जोर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.