Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 30/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में लोक निर्माण विभाग के सभी खंडों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता के साथ कतई समझौता न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैच मरम्मत के कार्य भी तेजी से किए जाएं एवं कार्यों को गुणवत्ता के साथ करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के विभागीय ढांचे, संचालित योजनाओं, कार्यों आदि की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों में दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत आने वाले मंदिरों से संबंधित मार्गों को दुरुस्त करना सुनिश्चित करें, जिससे अधिक अधिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और जनपद की आर्थिकी को भी गति मिल सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की भी समीक्षा की। समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाई जाए तथा निर्धारित समय में ही कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सड़कों में सुरक्षा दीवार, कलवर्ट आदि समेत सड़क सुरक्षा के सभी प्रबंध किए जाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन कार्यों में विवाद की स्थिति है उनमें संबंधित उपजिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण कर कार्यों को आगे बढ़ाएं। जहां वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया लंबित है वहां संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाएं तथा प्रकरणों का निस्तारण करते हुए कार्यों को गति दें। साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग के सभी खंडों के स्वामित्व में गेस्ट हाउस समेत जितनी भी परिसंपत्ति हैं उनके बेहतर उपयोग के लिए कार्य योजना बनाएं, जिससे सरकार के आय के साधनों में वृद्धि हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी जेएस ह्यांकी, सभी खंडों के अधिशासी अभियंता समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मरगूबपुर में गौकशी का भंड़ाफोड़, पिता पुत्र समेत तीन दबोचे
Next: खाई में गिरा डंपर, चालक घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.