Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • डीएम ने चारधाम यात्रा तैयारियों का लिया जायजा
  • चमोली

डीएम ने चारधाम यात्रा तैयारियों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 07/05/2024
rns featured image new

चमोली से बदरीनाथ तक राष्ट्रीय राजमार्ग और धाम में यात्री सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

चमोली(आरएनएस)। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ चमोली से बदरीनाथ तक राष्ट्रीय राजमार्ग और धाम में यात्रा व्यवस्थाओं एवं पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने और धाम में निर्माण कार्यों को व्यवस्थित तरीके से तेजी से पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे।  जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। बदरीनाथ धाम और यात्रा मार्ग पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, वाहन पार्किंग सहित सुगम आवागमन हेतु सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जाए। ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान के अनुसार वाहनों का मूवमेंट रखे। बदरीनाथ तथा चारधाम यात्रा मार्ग पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी पुख्ता इंतेजाम किए जाए। सभी प्रमुख मार्गो पर प्रकाश व्यवस्था, बैठने के लिए बैंच, वाटर एटीएम और यात्री सुविधा के लिए साइनेज लगाए जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि धाम में स्थापित अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती के साथ सभी जीवन रक्षक दवा, उपकरण एवं ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बदरीनाथ धाम में वाहन पार्किंग, आस्था पथ, टोकन काउंटर, क्यू प्रबंधन, यात्री शेड, गेस्ट हाउस, मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए शीघ्र सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बदरीनाथ महायोजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया धाम में निर्माण सामग्री एवं मशीनरी को यात्रा मार्ग से अलग व्यवस्थित तरीके से रखा जाए। ताकि तीर्थयात्रियों को आवागमन और निर्माण कार्यो में भी कोई समस्या न रहे। निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। इस दौरान अधिशासी अभियंता विपुल सैनी ने संचालित कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम चन्द्र शेखर वशिष्ट, लोनिवि के मुख्य अभियंता राजेश शर्मा, सीएमओ डा.राजीव शर्मा, सीओ पुलिस अमित कुमार, डीएसओ जसवंत कंडारी, डीटीडीओ बृजेन्द्र पांडेय, पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट, ईओ सुनील पुरोहित सहित यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ यात्रा के लिए कलक्ट्रेट में खुला कंट्रोल रूम
Next: उत्तराखंड में बेसिक शिक्षक भर्ती के लिये बीएड की बाध्यता खत्म

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.