Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • डीएम इवा ने समय से धनराशि खर्च करने की हिदायत दी
  • टिहरी

डीएम इवा ने समय से धनराशि खर्च करने की हिदायत दी

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

नई टिहरी। जिला योजना की समीक्षा बैठक में डीएम इवा श्रीवास्तव ने सभी विभागीय अधिकारियों को वित्तीय वर्ष के अंत तक आवंटित धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय करते हुये गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने की हिदायत दी।
जिला सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएसटीओ निर्मल शाह ने बताया कि शासन स्तर से अवमुक्त 66 करोड़ 54 लाख के सापेक्ष माह नवंबर तक 47 करोड़ 56 लाख की धनराशि को आवंटित किया जा चुका है, जो कि शासन स्तर से अवमुक्त धनराशि का 71 प्रतिशत है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क एवं पुल पर अवमुक्त धनराशि का 37 प्रतिशत, कोल्ड आवास को आवंटित धनराशि का 62 प्रतिशत, जल निगम को आवंटित धनराशि का 37 प्रतिशत, जल संस्थान को आवंटित का 75 प्रतिशत, वन विभाग ने 66 प्रतिशत, वैकल्पिक ऊर्जा ने 36 प्रतिशत, निजी लघु सिंचाई ने 68 प्रतशत, कृषि विभाग ने 69 प्रतिशत, मत्स्य पालन ने 45 प्रतिशत, माध्यमिक शिक्षा ने 69 प्रतिशत, पर्यटन विभाग ने 68 प्रतिशत खर्च किया है। जबकि होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, प्राथमिक शिक्षा, भेषज विकास इकाई, सहकारिता, पंचायतीराज, खादी ग्रामोद्योग व संस्कृति विभाग ने माह नवंबर तक शत प्रतिशत धनराशि व्यय की है। 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 72 प्राप्तांक के साथ 22 विभाग ए श्रेणी में, 5 विभाग बी जबकि 2 विभाग उद्योग व पीएमजीएसवाई डी श्रेणी में शामिल है। डीएम ने श्रेणी बी व डी में शामिल विभागों को लक्ष्य की प्राप्ति को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिये। बैठक में डीएफओ टिहरी वीके सिंह, सीएमओ डॉ संजय जैन, ईई केएस नेगी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने हल्द्वानी में किया मुख्यमंत्री का विरोध, ‘युवाओं को रोजगार दो’ के लगाए नारे
Next: भाजपा-कांग्रेस ने उत्तराखंड का मात्र दोहन किया: राणा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.