Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने किया नगर विकास का प्रोजेक्ट प्रस्तुत
  • नैनीताल

जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने किया नगर विकास का प्रोजेक्ट प्रस्तुत

RNS INDIA NEWS 19/03/2021
rns featured image new

नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने नगर के सौन्दर्यीकरण, विकास नियोजन, हेरिटेज भवनों को बेहतर बनाने, सडक़ सुदृढ़ीकरण आदि विषयों को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। इसमें पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए तैयार की गई कार्य योजना के बारे में जानकारी देते हुए उनके साथ चर्चा की और सुझाव लिए। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने रैमजे रोड एवं तल्लीताल बाजार, डाठ चैराहे, मल्लीताल बाजार, पालिका बाजार, रामसेवक सभा व रामलीला ग्राउंड, रिक्शा स्टैंड, ओपन एयर थियेटर को हेरिटेज के रूप में विकसित करने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया। इसमें पार्किंग व्यवस्था की भी जानकारी दी। मौजूदा लोगों ने डीएम की पहल की तारीफ करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने सीवर लाइन के विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए उनकी अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। तल्लीताल में आरा मशीन के समीप खाली भूमि पर पार्किंग व्यवस्था के सुझाव पर डीएम ने मातहतों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तल्लीताल बस स्टेशन पर बिजली बिलों के जमा करने की व्यवस्था को पुन: शुरू करने के लिए भी ईई ऊर्जा निगम को निर्देश दिए। बैठक में भारत लाल साह, वेद साह, आलोक साह, अंचल पंत, प्रकाश बिष्ट, राजन लाल साह, दिनेश कर्नाटक, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम हारून रशीद, आर्किटेक्ट रक्षित आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब घर में बैठे शाही स्नान सीधा प्रसारण देख सकेंगे श्रद्धालु
Next: गंगोलीहाट पहुंचने वाले पर्यटकों को होंगे कुमाऊंनी संस्कृति के दीदार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

एसआईआर के डिजिटाइजेशन को डाटा एंट्री आपरेटर संख्या बढ़ाएं: जोगदंडे

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.