Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दिव्यांग बच्चों की मदद को कान्वेंट स्कूल में लगाया मेला
  • टिहरी

दिव्यांग बच्चों की मदद को कान्वेंट स्कूल में लगाया मेला

RNS INDIA NEWS 18/12/2022
rns featured image new

नई टिहरी। दिव्यांग बच्चों की मदद के लिये ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने कई तरह के स्टॉल लगाये। मेले में आयोजित लक्की ड्रा प्रतियोगिता में प्रियंका नैथानी ने स्मार्ट फोन जीता। रविवार को ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल नई टिहरी में दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद के लिये चैरेटी मेले का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डीएल उनियाल ने मेले का शुभारंभ किया। स्कूल के प्रबंधक फादर फ्रांसिस केओ ने बताया कि दिव्यांग बच्चों और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद और उनकी पढ़ाई के लिये मेले का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों ने मेले में सभी तरह के स्टॉल लगाये थे। इनमें पौधों के स्टॉल, खाने के स्टॉल और जूस व गढ़वाल उत्पादों के स्टॉल थे। बच्चों ने शिक्षकों की मदद से कई तरह के खाद्य पदार्थ भी बनाये।
मेले से हुई आय से 142 दिव्यांग बच्चों की मदद की जायेगी और उनके लिये पढ़ाई की सामाग्री खरीदी जायेगी। प्रधानाचार्य सिस्टर मारिया ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों और शिक्ष्कों के बीच मजबूत रिश्ता बनता है और बच्चों की रचनात्मकता बढ़ती है। इस अवसर पर नई टिहरी कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी भी बतौर अतिथि अपना संबोधन किया।जबकि प्रधानाचार्य सिस्टर मारिया, गीता उनियाल, विक्रम कठैत, रूपिता, कमल बहुगुणा, रीना भट्ट, चरनजीत, पिंकी उनियाल, लाजवंती रौथाण, सुनैना, संगीता चौहान, भागवत रौतेला, अंजुला बिष्ट, आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नई टिहरी और नरेन्द्रनगर में 24 को छात्र संघ चुनाव
Next: जेंडर की परिभाषा एवं सामाजिक भेदभाव पर किया संवाद

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.