Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: जिला अस्पताल से सोने की माला लूटने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल से सोने की माला लूटने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। बीती 10 जुलाई को वादी मनीष सिंह चम्याल अपनी ताई को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा लाए थे, ताई को एक्स रे हेतु ले जाने के दौरान उनके गले की सोने की हार वादी के हाथ से कोई अज्ञात चोर छीन कर भाग गया था। जिस सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर पंजीकृत की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु द्वारा मामले का संज्ञान लेकर अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को घटना का खुलासा कर संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार द्वारा घटना के अनावरण व संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात अभियुक्त की तलाश हेतु जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के आस-पास व नगर के लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन कर ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए लूट के अभियुक्त तारा सिंह(44 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम क्वेराली, पो० क्याला को शुक्रवार 14 जुलाई को नगर के टैक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी हुई सोने की माला (हार) बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में एसएसआई सतीश चन्द्र कापडी, एसआई कृष्ण कुमार, हैड कांस्टेबल सतीश चन्द्र, कांस्टेबल खुशाल राम, कांस्टेबल केशव भौत शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रभारी मंत्री राहत और बचाव कार्य प्रभावी बनाएं: धामी
Next: पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय के नेतृत्व में वनराजी समुदाय के छात्रों ने की सीएम धामी से भेंट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा
  • विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मानिला महाविद्यालय गेट से लिंक मार्ग निर्माण का शुभारंभ, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
  • रेलाकोट रोड स्थित जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू
  • नीट-यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, 21 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.