Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा को योगदा सत्संग आश्रम के सौजन्य से मिली नई सुविधायुक्त एम्बुलेंस
  • अल्मोड़ा

जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा को योगदा सत्संग आश्रम के सौजन्य से मिली नई सुविधायुक्त एम्बुलेंस

RNS INDIA NEWS 19/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-19 at 3.26.04 PM

अल्मोड़ा। योगदा सत्संग शाखा आश्रम द्वाराहाट के सौजन्य से पं0 हरगोविन्द पंत जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा को निःशुल्क प्रदान की गई नई एम्बुलेंस को आज जिलाधिकारी वन्दना ने हरी झण्डी दिखाते हुये रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने एम्बुलेंस को रवाना करने से पूर्व एम्बुलेंस में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस एम्बुलेंस के मिल जाने से चिकित्सालय में आने-जाने वाले मरीजों को काफी सुविधा मिलेंगी।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि इस वाहन का उपयोग सही तरीके से किया जाय साथ ही यह भी प्रयास किया जाय कि अधिक से अधिक मरीजों को इस एम्बुलेंस का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कई बार 108 एम्बुलेंस के व्यस्त होने के कारण लोगों को एम्बुलेंस नहीं मिल पाती है अब गम्भीर रोगियों को लाने-ले जाने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0सी0 पंत ने जानकारी देते हुये बताया कि इस नई एम्बुलेंस जिसकी कीमत रू0 17 लाख (सत्रह लाख) है निःशुल्क प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस एम्बुलेंस में फोल्डिंग स्ट्रेचर, स्पाइन बोर्ड, 02 सिलेण्डर बी टाईप, 02 सिलेण्डर डी टाइप/जम्बो, एम्बू बैग, सक्शन मशीन, बी0पी0 मशीन, पल्स आक्सीमीटर, मॉनिटर आदि सुविधायें दी गई हैं। उन्होंने बताया कि अब जिला चिकित्सालय के पास 02 एम्बुलेंस हो गयी हैं। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डा0 कुसुमलता, आश्रम प्रभारी स्वामी ललिता नंद गिरि, स्वामी पवित्रता नंद गिरि रॉची, ब्रहमचारी धैर्यानंद, ब्रहमचारी आद्यानंद गिरि, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 योगेश पुरोहित, डा0 दीपांकर डेनियल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के बैंक खातों में जाएगी ड्रेस, जूते एवं बैग की धनराशि
Next: शौर्य चक्र विजेता लेफ्टिनेंट हेमंत को किया याद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.