Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के बैंक खातों में जाएगी ड्रेस, जूते एवं बैग की धनराशि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के बैंक खातों में जाएगी ड्रेस, जूते एवं बैग की धनराशि

RNS INDIA NEWS 19/09/2022
rns featured image new

देहरादून। सूबे के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों को विभाग द्वारा ड्रेस, जूते और स्कूल बैग क्रय हेतु धनराशि डीबीडी के माध्यम से सीधे खातों में दी जाएगी. इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिकारियों को अगले सत्र के लिये पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन समय पर कराने तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली।  जिसमें उन्होंने राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-1 से 8 तक छात्र-छात्राओं को स्कूली ड्रेस, जूते एवं बैग खरीद के लिये धनराशि डीबीडी के माध्यम से सीधे अभिभावकों के खाते में भेजने के निर्देश दिए हैं।  विभागीय मंत्री ने कहा प्रदेशभर में ड्रेस की एकरूपता होनी चाहिये। जिसके लिये राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से संपर्क कर स्कूल ड्रेस के रंगों का निर्धारण किया जाए।

बैठक में उच्च न्यायालय द्वारा प्राथमिक शिक्षकों के पूर्व में ज्ञापित पदों को भरने पर भी चर्चा की गई। जिसमें उच्च न्यायालय द्वारा एनआईओएस से 18 महीने के डीएलएड कोर्स उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को भी उक्त भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के आदेश पारित किया है।  इस संबंध में विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में न्याय विभाग से परामर्श लेते हुये आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा.प्रदेशभर में जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण पर चर्चा करते हुये डॉ. रावत ने कहा विभाग द्वारा चिन्हित भवनों का लोक निर्माण विभाग अथवा ग्रामीण विकास विभाग से सर्वे करवा कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही नए भवनों की डीपीआर एवं मरम्मत योग्य भवनों का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश के कारण रोडवेज को साढे पांच लाख का घाटा
Next: जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा को योगदा सत्संग आश्रम के सौजन्य से मिली नई सुविधायुक्त एम्बुलेंस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.