Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • साधुपुल क्षेत्र में अश्विनी खड्ड के आस-पास नियमित औचक निरीक्षण के निर्देश
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

साधुपुल क्षेत्र में अश्विनी खड्ड के आस-पास नियमित औचक निरीक्षण के निर्देश

RNS INDIA NEWS 30/06/2021
rns featured image new

सोलन। उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने पर्यटन एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि उपमण्डल के साधुपुल क्षेत्र में अश्विनी खड्ड के आस-पास नियमित औचक निरीक्षण किए जाएं आर क्षेत्र में धारा 144 के उल्लघंन पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए। डाॅ. सूद आज साधुपुल क्षेत्र में अश्विनी खड्ड के आस-पास क्षेत्र का निरीक्षण करने के उपरान्त स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, होटल मालिकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डाॅ. सूद ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि समूचे क्षेत्र में बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के कार्य कर रहे होटलों के विरूद्ध सख्त कार्रवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी होटलों में सीसीसटीवी कैमरे स्थापित होने चाहिएं। उन्होंने होटल मालिकों को निर्देश दिए कि अपने फेसबुक पेज एवं व्हाट्सएप ग्रुप में इस क्षेत्र में लागू धारा 144 तथा नदी क्षेत्र में जाने की मनाही के विषय में जानकारी दी जाए। उन्होंने होटल में भी पर्यटकों को इस विषय में जागरूक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र में अश्विनी खड्ड के किनारे ऐसे स्थानों पर बाड़बन्दी की जाए जहां से पर्यटक एवं वाहन नदी में जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मुख्य स्थानों पर धारा 144 के सम्बन्ध में सूचना पट्ट स्थापित किए जाएंगे ताकि पर्यटकों को आवश्यक जानकरी मिल सके।
उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि अमूल्य पेयजल को दूषित होने से बचाने के लिए नियम पालन में कोई कोताही सहन नहीं होगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहन कर रखें। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि मास्क न पहनने वालों तथा धारा 144 का उल्लघंन करने पर विधि सम्मत कार्रवाही अमल में लाई जाए।

डाॅ. सूद ने कह कि जल को दूषित होने से बचाने के लिए प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड द्वारा पानी के नियमित सैम्पल लिए जाएंगे।
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त सुनिश्चित बनाई जाए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सकोड़ी के प्रधान सुरेश कुमार, उप प्रधान राजेन्द्र, ग्राम पंचायत तुन्दल की प्रधान चित्ररेखा, स्थानीय ग्रामीण, तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ शुभम, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी सोलन करतार चन्द, थाना कण्डाघाट के प्रभारी ब्रिज लाल, रिवर एसोसिएशन साधुपूल के प्रधान पवन ठाकुर, सदस्य सन्दीप नेगी, रमेश शर्मा, नीरज ठाकुर तथा रजनीश शर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊँ रेजिमेंट का ट्रक खाई में गिरा, 3 जवानों की मौत 3 घायल
Next: विद्युत आपूर्ति बाधित 2 जुलाई को

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.