Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिग्विजय सिंह के देश विरोधी क्लब हाउस चैट पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा
  • राष्ट्रीय

दिग्विजय सिंह के देश विरोधी क्लब हाउस चैट पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

RNS INDIA NEWS 12/06/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह फिर से एक बार विवादों में घिर गए हैं। दरअसल इस बार दिग्विजय सिंह का एक क्लब हाउस का सनसनीखेज ऑडियो सामने आया है। जिसमें दिग्विजय सिंह जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 लागू करने की बातें कर रहे हैं। वहीं इस देश विरोधी क्लब हाउस चैट पर भाजपा कांग्रेस और दिग्विजय सिंह दोनों पर हमलावर हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिग्विजय सिंह के ऑडियो चैट को लेकर उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई और उन्होंने कहा कि आजकल टीवी चैनलों में एक महत्वपूर्ण विषय चल रहा है क्लब हाउस्र। ‘क्लब हाउसÓ के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह किस प्रकार से बाहर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और किस प्रकार पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं वो हम सभी ने टीवी चैनलों के माध्यम से देखा है। संबित  पात्रा ने कहा कि, ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना मात्र बता दिया था, इन्होंने ही 26/11 के हमले को आरएसएस की साजिश बताया था और उस समय पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का भी प्रयास किया था। मैं निवेदन करता हूं कि कांग्रेस पार्टी अपने नाम को बदले वो बदलकर नेशनल क्लब कर दे। ये एक ऐसा क्लब हाउस है जिसमें सारे लोग मोदी जी से घृणा करते-करते आज हिंदुस्तान से घृणा कर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि, ये पूरी संभावना है कि आज जो दिग्विजय सिंह ने जो कहा है उसके लिए पहले से स्टेज मैनेज रहा होगा। उस पत्रकार से दिग्विजय सिंह या कांग्रेस के बड़े नेता ने ऐसा सवाल पूछने के लिए कहा होगा। ये सभी उस टूलकिट का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि, दिग्विजय जी ऐसे सवाल पर उस पत्रकार को धन्यवाद देते हैं और कहते हैं कि अगर मोदी जी सत्ता से हटते हैं और कांग्रेस की सरकार आती है तो वो जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से स्थापित करेगी। क्लब हाउस में पाकिस्तान का पत्रकार ये सवाल पूछता है कि नरेन्द्र मोदी जी के हटने के बाद भारत की सत्ता कैसी होगी, कश्मीर पॉलिसी कैसी होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बॉर्डर पर कोरोना जांच बंद, कैसे रुकेगा संक्रमण
Next: प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 380 हुई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.