Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 380 हुई
  • देहरादून

प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 380 हुई

RNS INDIA NEWS 12/06/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में अब ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 380 हो गई है। वहीं अब तक 35 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि मौत का आंकड़ा 60 तक पहुंच गया है। म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के सबसे अधिक मरीज एम्स ऋषिकेश में सामने आए हैं, यहां अब तक 239 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से 40 मरीजों की मौत हो चुकी है व 6 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। दून मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 20 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से 5 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, मैक्स हॉस्पिटल 14 मरीजो में से 7 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1 मरीज की मौत हो चुकी है। महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में 27 मरीज सामने आए हैं जिनमें से 3 मरीजों की मौत हो चुकी है व 10 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। एचआईएचटी जॉली ग्रांट में 34 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 8 मरीजों की मौत हो चुकी है व 7 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा आरोग्यधाम अस्पताल में 2 व सिटी हार्ट अस्पताल में 1 मरीज का इलाज चल रहा है। ओएनजीसी अस्पताल में भी 2 मरीज भर्ती है। सिनर्जी अस्पताल में भी 2 मरीज सामने आए जिसमें 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं 1 मरीज मिलट्री हॉस्पिटल में भी सामने आया है। नैनीताल जनपद की बात करें तो यहां 3 मरीज कृष्णा हॉस्पिटल हल्द्वानी में सामने आए, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है, 29 मरीज डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में सामने आ चुके हैं, जहां 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। 2 मरीज उत्तरकाशी जिला अस्पताल में सामने आए हैं, 1 मरीज ऊधमसिंहनगर जनपद में भी सामने आया था जिसकी मौत हो चुकी है। वहीं 2 मरीज मिलिट्री अस्पताल रूडक़ी में भी सामने आए हैं, जिसमें 1 मरीज की मौत हो चुकी है। 1 मरीज आरोग्यम हॉस्पिटल रूडक़ी में भी सामने आया है।

वहीं प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे थम रही है, आज प्रदेश मे 463 नए मामले सामने आए, जबकि 695 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। आज 19 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 5021 हो गई है। प्रदेश में अब सैंपल पॉजिटिव दर 6.60 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर अब 94.75 प्रतिशत हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिग्विजय सिंह के देश विरोधी क्लब हाउस चैट पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा
Next: पेड़ गिरने से दूनागिरी द्वाराहाट मोटर मार्ग बंद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.