Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डिजिटल माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं पेंशनर
  • अल्मोड़ा

डिजिटल माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं पेंशनर

RNS INDIA NEWS 22/12/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्य कोषाधिकारी हेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर द्वारा बिना कोषागार में उपस्थित हुए डिजिटल माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पेंशनर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से भी जमा करवा सकते है इस हेतु पेंशनर का आधार नम्बर सम्बन्धित कोषागार में पूर्व से फीड होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग ने पोस्टमैन के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डोरस्टेप सुविधा शुरू की है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए पेंशनर द्वारा गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध पोस्टइंफो ऐप की सहायता से IPPB-Jeevan Praman (Digital life Certificate) का चयन करते हुए Service Request Raise की जानी होगी। इस हेतु पोस्टमैन के आगमन के समय पेंशनर के पास आधार नम्बर, जी0आ0डी0 नम्बर एवं बैंक खाते की सूचना उपलब्ध होनी आवश्यक है। इस सेवा का लाभ उठाने हेतु पेंशनर को डाक विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क देना होगा।

उन्होंने बताया कि पेंशनर अपने मोबाईल का प्रयोग कर जीवन प्रमाण ऐप की मदद से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते है। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आधार फेस आरडी एप इंस्टाल करें। इसके उपरान्त https://jeevanpramaan.gov.in/app/download पर जाकर जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड एवं इंस्टाल करें। इस हेतु पेंशनर के पास अपनी ई-मेल आई0डी0 होनी आवश्यक है। इसके उपरान्त जीवन प्रमाण ऐप को खोलें तथा अपने चेहरे को मोबाईल फोन की सहायता से स्केन करते हुये आपरेटर के रूप में अपने आप को पंजीकृत करना होगा। पंजीकरण के उपरान्त पेंशनर का विवरण यथा पेंशनर का नाम, आधार सं0, पी0पी0ओ0/जी0आर0डी0 संख्या इत्यादि ऐप में अंकित करें तथा ऐप की सहायता से पेंशनर के चेहरे को स्कैन करें और submit button पर क्लिक करें। डीएलसी डाउनलोड करने के लिंक के साथ एक संदेश पेंशनर के मोबाईल नम्बर पर प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि विदेश में प्रवास करने वाले पेंशनर अपना जीवन प्रमाण पत्र उस देश में भारत के राजनयिक प्रतिनिधि द्वारा संबन्धित कोषागार को प्रेषित किये जाने के उपरान्त सम्बन्धित कोषागार के कोषाधिकारी द्वारा वर्चुवल (video conferencing) के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र की पुष्टि की जायेगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यम से सत्यापित किये गये जीवन प्रमाण पत्र स्वतः ही कोषागार में अपडेट हो जायेंगे तथा कोषागार से किसी प्रकार की पत्राचार की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि कोषागार में उपस्थित होकर जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा पूर्ववत ही है। पेंशनर चाहें तो प्रदेश के किसी भी कोषागार अथवा उपकोषागार में उपस्थित होकर अपना जीवन प्रमाण पत्र भौतिक रूप से पूर्व की भॉति ही जमा करवा सकते है। इस हेतु पेंशनर को अपना आधार कार्ड एवं कोषागार में पंजीकृत मोबाईल नम्बर अपने साथ कोषागार में लेकर जाना अनिवार्य है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीत लहर को देखते हुए अलाव की व्यवस्था एवं स्कूलों में छुट्टियां घोषित करने की मांग
Next: सीएम धामी डी.एस.बी. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में हुए शामिल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.