Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी

डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2025
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।  कोतवाली पुलिस ने एक महिला और एक युवक को डिजिटल अरेस्ट कर 16. 35 लाख की ठगी करने वाले साइबर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गुरुवार को पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले वादिनी आरती बेलवाल निवासी-जौनपुर कोटद्वार द्वारा कोतवाली में व्हाट्सऐप काल से उनके बच्चे और पति को जान से मार देने की धमकी देने संबधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि कॉलर द्वारा लगातार कई दिनों तक कॉल करके मुझे डराकर पैसे की मांग की। इससे भयभीत होकर उन्होंने इधर-उधर से पैसो की व्यवस्था कर अज्ञात कॉलर को यूपीआई व खाते में ट्रांसफर कर कुल 6 लाख 90 हजार रुपये की धनराशि दे दी। वहीं दूसरी ओर वादी गणेश चौधरी निवासी बालासौड़ ने भी कोतवाली में उनके विदेश में नौकरी कर रहे भाई के वीजा समाप्त होने का झांसा देकर व डराकर उनसे 9 लाख 45 हजार रुपये की धनराशि ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई। अभियोग के सफल निस्तारण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्र मोहन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन तुषार बोरा के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जब बैंक खातों की जांच की तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त दोनों साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं को एक ही साइबर गैंग द्वारा अंजाम दिया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा गैंग के सदस्य बिहार निवासी साजिद खान की पहचान की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था लेकिन आरोपी शातिर किस्म का होने के कारण गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रु. का ईनाम भी घोषित किया गया। वहीं पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद आरोपी साजिद खान,उम्र 20 वर्ष, पुत्र तय्यब खान, निवासी- पूर्निया, थाना- पश्चिम चंपारण,बेतिया बिहार को बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तहसील परिसर में जुआ खेलते वीडियो वायरल; डीएम का एक्शन; राजस्व उप निरीक्षक निलम्बित
Next: तीर्थ पुरोहितों ने की मुखबा-जांगला मोटर मार्ग निर्माण की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.