Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • डीडीहाट में नन्ही परी को इंसाफ दिलाने को विरोध-प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

डीडीहाट में नन्ही परी को इंसाफ दिलाने को विरोध-प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 20/09/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  सोर की छह साल की मासूम बेटी नन्ही परी को इंसाफ दिलाने को चल रहा आंदोलन डीडीहाट पहुंचा। शनिवार को विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जगह-जगह जनसभाएं और जनसंपर्क अभियान चलाकर विरोध-प्रदर्शन किया और मासूम को न्याय दिलाने की मांग उठाई। नगर के गांधी चौक में पिथौरागढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष तपन रावत के नेतृत्व में स्थानीय लोग, व्यापारियों सहित अन्य संगठनों से जुड़े लोग एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में हुई जनसभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि 11 साल के लंबे इंतजार के बावजूद नन्ही परी के दोषियों को सजा नहीं हो सकी है। उन्होंने सरकार से पुनर्विचार याचिका दायर करने और याचिका की निगरानी के लिए एडिशनल एडवोकेट जनरल की अध्यक्षता में अनुभवी अधिवक्ताओं के पैनल गठित करने की मांग की है। जगत मर्तोलिया, चामू बोरा ने कहा कि वर्ष 2014 को हल्द्वानी में शर्मशार करने वाली घटना हुई। अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के इस मामले में पीड़िता को अब तक न्याय का इंतजार है। उन्होंने सभी से न्याय के लिए सहयोग करने की अपील की। इस दौरान शेर सिंह साही, गोविन्द लाल साह, प्रवीण कन्याल, ललित भंडारी, बलवंत बिष्ट, सुजाता देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसएससी की परीक्षा ड्यूटी नहीं करेंगे शिक्षक
Next: सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए दस का चयन

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.