Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ढूंगाधारा मार्ग में चौपहिया वाहन हों प्रतिबंधित: राजीव कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

ढूंगाधारा मार्ग में चौपहिया वाहन हों प्रतिबंधित: राजीव कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 22/05/2023
rajeev karnatak

अल्मोड़ा। आज कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं पत्रकार राजीव कर्नाटक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को पत्र सौंपकर एडम्स- ढूंगाधारा मार्ग में वाहनों के आवागमन को बंद किए जाने की मांग की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपे पत्र में श्री कर्नाटक ने कहा कि एडम्स से ढूंगाधारा को जाने वाला रास्ता बेहद संकीर्ण है। इस मार्ग में मानस पब्लिक स्कूल, एडम्स स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर,सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल स्थित है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छोटे-छोटे बच्चे विद्यालय जाते हैं ।यदि वास्तविक रूप में देखा जाए तो यह मार्ग केवल पैदल चलने एवं दोपहिया वाहनों के लिए ही बना हुआ है ।वर्तमान में इस रास्ते में टैक्सी वाहन,पिकअप एवं अन्य वाहन मनमाने तरीके से चल रहे हैं जिससे स्कूली बच्चों एवं उनके अभिभावकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ओर से चौपहिया वाहन आने पर इस रास्ते में जाम की स्थिति भी लगातार बन रही है। बेपरवाह दौड़ते भारी वाहन कभी भी इस रास्ते में दुर्घटना का सबब बन सकते हैं। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया कि एडम्स स्कूल से ढूंगाधारा मार्ग में दिन के समय चौपहिया वाहनों को पूरी तरह से बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति में बेहद आवश्यक है कि इस रास्ते पर चौपहिया वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हो। यदि ऐसा संभव नहीं है तो विद्यालय के समय में प्रातः 8:00 बजे से 10:00 तक एवं दोपहर 2:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक चौपहिया वाहनों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखा जाए। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों के चलने से इस रास्ते को भी लगातार नुकसान पहुंच रहा है एवं चौपहिया वाहनों के चलने से प्रातः नौकरी, व्यवसाय इत्यादि में जाने वाले दो पहिया वाहन चालक भी इन भारी वाहनों के चलने से लगने वाले जाम से परेशान हो रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति ने चाकू से हमला कर की थी पत्नी की हत्या
Next: बिहार के युवक को डूबने से बचाया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.