Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • धुमाकोट के ग्रामीणों में गुलदार और बाघ की दहशत
  • पौड़ी

धुमाकोट के ग्रामीणों में गुलदार और बाघ की दहशत

RNS INDIA NEWS 20/09/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। नैनीडांडा ब्लाक की गुजड़ू पट्टी के कई गांवों में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार और बाघ दिन में ही आबादी क्षेत्र में आ जा रहा है। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को लेकर अभिभावक चिंतिंत है। दीवा रेंज धुमाकोट के तहत गुजड़ू पट्टी के जमणधार क्षेत्र में पिछले लंबे समय से बाघ और गुलदार की दहशत बनी हुई है। आए दिन गांव में आबादी क्षेत्र में गुलदार के आने से लोगों में दहशत है। गुलदार और बाघ ने कई पालतू पशुओं को निवाला बना दिया है। हर हफ्ते में पालतू पशु शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार की रात जमणधार गांव में ही गोशाला के पास ही गाय को भी गुलदार ने मार दिया। ग्रामीण जगतराम देवरानी ने बताया कि गांव के बीच में अब गुलदार पशुओं को मार रहा है। शाम होते ही बाघ की गुर्राहट से लोग दहशत में आ जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार खेतों में दिन में ही गुलदार को देख लिया है। ग्राम प्रधान गीता नेगी, ग्रामीण जगतराम देवरानी, जसवंत सुंद्रियाल, विनोद नेगी, आशाराम खनशली, मनोहर जुयाल, मंथा देवी, गुड्डी देवी ने गुलदार और बाघ की दहशत से निजात दिलाने की मांग वन विभाग से की है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी सुभाष घिल्डियाल ने बताया कि गांव में टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों से अपील की कि गांव व आसपास की झाड़ियों को साफ करे और अकेले जंगलों की तरफ न जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लव जिहाद और दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में दबोचा
Next: वन विभाग की टीम ने ड्रोन उड़ाकर की गुलदार की लोकेशन ट्रेस

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.