Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धूमधाम से मनाया गया पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति पछुवादून का स्थापना दिवस
  • देहरादून

धूमधाम से मनाया गया पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति पछुवादून का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 08/01/2023
10 (26)

पूर्व सैनिकों को हर संभव सुविधा मुहैया करा रही सरकार: जोशी

विकासनगर। पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति पछुवादून का चौथा स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में वीर नारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार सेवारत सैनिकों की भांति ही पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों का सुविधा मुहैया करा रही है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह की शुरुआत शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने से हुई। पूर्व सैनिकों के परिजनों से गढ़वाली, जौनसारी, कुमाउनी लोक गीत और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कारगिल युद्ध और 1971 के भारत पाक युद्ध पर आधारित नाटकों ने मौजूद लोगों की आंखें नम करने के साथ ही गर्व की अनुभूति भी कराई। इसके साथ ही गीत नाटिका के माध्यम से सीमा पर तैनात सैनिक के परिजनों की व्यथा का वर्णन भी किया गया। मुख्य अतिथि काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की सुविधाओं का ध्यान सरकार के साथ ही समाज को भी रखना चाहिए। सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान पर कोई आंच नहीं आने देगी। पूर्व सैनिकों के परिजनों को भी सरकार की ओर से पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि सहसपुर क्षेत्र में करीब आधी आबादी सैनिकों और पूर्व सैनिकों के परिजनों की है। इस क्षेत्र से देश की रक्षा करते हुए कई जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। शहीद सैनिकों के परिवारों को सरकार की ओर से उचित सम्मान और सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पछुवादून क्षेत्र में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड का शाखा कार्यालय खोलने के लिए पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री और मुख्यमंत्री से गुजारिश की जाएगी, जिससे पूर्व सैनिकों को देहरादून के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष निरंजन चौहान, खड़क सिंह, सूर्य बहादुर राणा, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, सुरजीत नोखिलया, धनंजय बिष्ट, कशिश खड़का, कला थापा, वीरा देवी, हरि सिंह, अमन खत्री, मोहन थापा, सुरजीत सिंह, सत्य प्रकाश, सुखदेव फर्सवाण आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने किया जोशीमठ के मारवाड़ी वार्ड में घर घर जाकर भूधंसाव स्थिति का जायजा
Next: स्कूल निदेशक के दफ्तर में हुई चोरी में पूर्व ड्राइवर समेत दो धरे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.