Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धोखाधड़ी कर जमीन बेचने के आरोप में महिला समेत सात लोगों पर मुकदमा
  • देहरादून

धोखाधड़ी कर जमीन बेचने के आरोप में महिला समेत सात लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 12/03/2025
default featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  जमीन धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने महिला सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित लाखन पुत्र हरनंद निवासी वार्ड नंबर एक, बंसीपुर हरबर्टपुर ने बताया कि मौजा प्रतीतपुर कल्याणपुर तहसील विकासनगर में स्थित 0.1680 हेक्टेयर भूमि जगवीर सिंह पुत्र फूल सिंह के नाम से चली आ रही थी। उन्होंने जगवीर सिंह से यह भूमि खरीदी। जिसका विक्रय पत्र उप रजिस्टार विकासनगर के समक्ष संपादित किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रजिस्ट्री के बाद जगवीर सिंह ने भूमि एक अन्य व्यक्ति मधुकांत कौशिक पुत्र रघुनाथ प्रसाद कौशिक निवासी कैनाल रोड किशनपुर देहरादून को विक्रय कर दी। आरोप है कि जगवीर सिंह के साथ राजीव आनंद पुत्र गिरीश आनन्द, सीमा अहलूवालिया पत्नी राहुल अहलूवालिया निवासी नेहरू कॉलोनी धर्मपुर देहरादून ने मुख्तारेआम (पॉवर ऑफ अटॉर्नी) राहुल अहलूवालिया पुत्र एसएस अहलूवालिया निवासी तथा जयदेव कक्कड़ पुत्र विश्वनाथ कक्कड़ निवासी लेन नंबर-चार तेग बहादुर रोड देहरादून ने एक षड्यंत्र के तहत भूमि का विक्रय पत्र जगवीर सिंह से अपने हक में करवा दिया। जबकि भूमि जगवीर सिंह की थी। जगवीर सिंह ने उनकी भूमि स्वयं की दर्शाते हुए धोखाधड़ी करते हुए षड्यंत्र के तहत राजीव आनन्द, सीमा अहलूवालिया द्वारा मुख्तारेआम (पॉवर ऑफ अटॉर्नी) राहुल अहलूवालिया एवं जयदेव कक्कड़ के साथ आपराधिक षड्यंत्र करते हुए प्रार्थी की भूमि का फर्जी एंव कूटरचित विक्रयपत्र सम्पादित किया गया, जबकि राजीव आनन्द तथा अन्य सभी लोग इस बात को पहले से ही जानते थे और उक्त विक्रय पत्र में गवाह तनवीर हुसैन पुत्र मकसूद अली निवासी-मेहूंवाला माफी हरबंसवाला देहरादून तथा मोहम्मद इरफान पुत्र जाहिद हसन निवासी ग्राम सभावाला भी इस आपराधिक षड्यंत्र में शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोटद्वार में कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Next: स्कूल बिल्डिंग तोड़ने पर छात्र व शिक्षकों का प्रदर्शन

Related Post

default featured image
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.