Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कोटद्वार में कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
  • पौड़ी

कोटद्वार में कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/03/2025
default featured image

कोटद्वार(आरएनएस)।  गैरसैंण में भू कानून की कमियों को लेकर प्रदर्शन करती जनता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सड़क छाप कहने और विधान सभा में पर्वतीय मूल के लोगों के अपशब्द कहने वाले कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा अब तक कोई कार्रवाई न करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। इस बात से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आम जनता को साथ लेकर भाबर के निंबूचौड़ चौराहे पर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। बुधवार को कार्यकर्ता जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत और महिला नेत्री रंजना रावत के नेतृत्व में निंबूचौड़ चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता इन दिनों अनर्गल बयानबाजी कर जनता का ध्यान भटका रहे हैं। एक ओर जहां भू कानून में कमियों को लेकर प्रदर्शन करती जनता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सड़क छाप कहते हैं तो दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री पर्वतीय मूल के लोगों के लिए सदन में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, लेकिन अभी तक इन दोनों नेताओं के खिलाफ प्रदेश सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में ही यह कार्य किया गया है। कहा कि यह प्रदेशवासियों की भावना को आहत करने वाला कार्य है, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन करने वालों में राजेंद्र नेगी, सुरेश नेगी, श्रीधर वेदवाल,विनोद रावत, सुरेश रावत, अंकित नेगी, अनूप जोशी आौर हरेंद्र सिंह सहित स्थानीय लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकसित भारत के सपने को साकार करें युवा: धन सिंह
Next: धोखाधड़ी कर जमीन बेचने के आरोप में महिला समेत सात लोगों पर मुकदमा

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर रोक लगाने को दिया धरना

RNS INDIA NEWS 08/12/2025 0
default featured image
  • पौड़ी

विधिक सेवा प्राधिकरण दे रहा निशुल्क सुविधा : सीजेएम

RNS INDIA NEWS 08/12/2025 0
default featured image
  • पौड़ी

कार खाई में गिरने से टीला के दो युवकों की मौत

RNS INDIA NEWS 07/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 दिसंबर
  • चालदा महाराज की आगवानी को पहुंचे हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री
  • डीएम ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी 56 शिकायत
  • पुनाड़ में पांडवों का अस्त्र शस्त्र के साथ नृत्य शुरू
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष पर रोक लगाने को दिया धरना
  • विधिक सेवा प्राधिकरण दे रहा निशुल्क सुविधा : सीजेएम

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.