Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • धोखाधड़ी, गबन, जालसाजी व धमकी देने के आरोप में कंपनी के पूर्व डायरेक्टर पर केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी, गबन, जालसाजी व धमकी देने के आरोप में कंपनी के पूर्व डायरेक्टर पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 02/08/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  कंपनी के बैंक अकांउट से चेक का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी, गबन, जालसाजी एवं धमकी देने के आरोप में पुलिस ने कंपनी के पूर्व डायरेक्टर व उसके रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मैसर्स इको इंडस्ट्रीज एलएलपी सिडकुल पंतनगर के निदेशक अभय त्रिवेदी पुत्र देवेन्द्र कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पूर्व में प्रशांत कालड़ा कंपनी के निदेशक थे। 13 जून 2017 को प्रशांत कालड़ा ने ईमेल से 2.60 करोड़ की नगद बिक्री की रिपोर्ट भेजी थी। जिसमें 2.50 करोड़ रुपये उन्होंने अपने पास रख लिए और कंपनी को मात्र 10 लाख रुपये लौटाए थे। आरोप है कि कंपनी में लगातार वित्तीय अनियमितता और लेन-देन में पारदर्शिता के अभाव के कारण प्रशांत कालड़ा व पुष्पा कालड़ा उर्फ पुष्पा रानी ने 2 मई 2021 को डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। अभय त्रिवेदी ने डायरेक्टर बनने के बाद प्रशांत कालड़ा से हिसाब मांगा तब वह टालमटोल करता रहा और कंपनी के रुपये देने को इनकार कर दिया। आरोप है कि इस्तीफे के बाद भी कालड़ा ने कंपनी के 157 चेक गुपचुप तरीके से अपने पास रख लिए थे। इसकी सूचना कंपनी ने 10 मार्च 2022 को सिड़कुल पुलिस चौकी पंतनगर को दी थी। गुमशुदा चेकों में चेक संख्या 001226 का दुरुपयोग कर प्रशांत कालड़ा ने अपनी पत्नी आरती कालड़ा और माता पुष्पा कालड़ा उर्फ पुष्पा रानी व ससुर जगदीश तनेजा की मिलीभगत से सुसर जगदीश तनेजा व पत्नी आरती कालड़ा की साझेदारी फर्म ग्लोबल ओवरसीज के खाते में प्रस्तुत किया। 2023 को जगदीश तनेजा ने इस चेक को बैंक में लगाकर बांउस करा लिया। इसके आधार पर उसने एनआई एक्ट की धारा 138 में कोर्ट में केस दायर कर दिया। आरोप है कि जानकारी होने पर अभय त्रिवेदी ने इसे षड़यंत्र बता कर आपत्ति जताई। इस पर प्रशांत कालड़ा उनकी पत्नी, माता व ससुर ने उनसे एक करोड़ रुपये की अवैध मांग की। मना करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बहन को छेड़ने का विरोध करने पर मनचलों ने की मारपीट
Next: एक्सिस बैंक कर्मचारी बनकर 80 हजार की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.