Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ढौरा गांव में महिलाएं सीख रहीं मशरूम उत्पादन की तकनीक
  • अल्मोड़ा

ढौरा गांव में महिलाएं सीख रहीं मशरूम उत्पादन की तकनीक

RNS INDIA NEWS 12/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। मोहन उप्रेती लोक संस्कृति, कला एवं विज्ञान शोध समिति और उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के मानसखंड साइंस सेंटर, अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 25 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय चरण की शुरुआत मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण से हुई। शिविर के इस चरण में ढौरा गांव की 25 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। ग्राम की महिलाओं को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान कमल अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। राजेश अधिकारी ने कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन को रोका जा सकता है और स्थानीय संसाधनों का सही उपयोग किया जा सकता है। संस्था के सचिव कमल पांडे ने बताया कि यह प्रशिक्षण न केवल महिलाओं के सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि ग्राम ढौरा को ‘मशरूम ग्राम’ के रूप में विकसित करने की दिशा में पहला कदम भी है। प्रशिक्षिका नमिता टम्टा ने महिलाओं को विस्तार से बताया कि कैसे मशरूम उत्पादन से आय को तिगुना किया जा सकता है। कार्यक्रम में पंकज कुमार ने अपने पिथौरागढ़ जिले के अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे वहां की महिलाएं 20 से 30 बैग के छोटे स्तर पर भी अच्छा मुनाफा कमा रही हैं। संस्था के अध्यक्ष हेमंत कुमार जोशी ने जानकारी दी कि संस्था न केवल उत्तराखंड की लोक कला को बढ़ावा दे रही है, बल्कि कृषि की नई तकनीकों के प्रचार-प्रसार के लिए भी लगातार प्रयासरत है, ताकि गांव की महिलाएं आसानी से स्वरोजगार को अपना सकें। प्रशिक्षण शिविर के आगामी चरणों में महिलाओं को जूट से बैग बनाना, मधुमक्खी पालन, पीरूल से कोयला बनाना जैसे व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इस अवसर पर संस्था की कविता ढेला और गीता देवी भी मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 12 मई
Next: सीएम धामी ने किया खटीमा में 254 लाख की धनराशि से निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.