Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धौलादेवी, लमगड़ा व भैसियाछाना की समस्याओं को लेकर डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
  • अल्मोड़ा

धौलादेवी, लमगड़ा व भैसियाछाना की समस्याओं को लेकर डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

RNS INDIA NEWS 17/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  धौलादेवी, भैसियाछाना और लमगड़ा विकासखंडों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे से भेंट की और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रह्मानंद डालाकोटी, गोपाल सिंह गैड़ा और पर्वतीय कृषि रक्षा समिति ने संयुक्त रूप से किया। ज्ञापन में जंगली जानवरों विशेषकर बाघ, लंगूर और जंगली सूअरों से जान-माल व फसलों की सुरक्षा हेतु सोलर फेंसिंग की व्यवस्था करने की मांग की गई है। साथ ही बंदरों और सूअरों की संख्या नियंत्रित करने के लिए बंध्याकरण अभियान चलाने की जरूरत बताई गई। प्रतिनिधिमंडल ने मनीअगर से खोला तक सड़क की मरम्मत और खोला से खसपड, भगवती मंदिर होते हुए घटेघार जीनाड तक तीन किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग भी रखी। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान चिह्नीकरण से वंचित रहे आंदोलनकारी कर्मचारी और शिक्षकों को चिन्हित कर लाभ दिलाने की अपील भी ज्ञापन में की गई। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामनगर से जागेश्वर मंदिर के समीप मिरतोला आश्रम की तलहटी, खोला-खसपड होते हुए भगवती गुफा मंदिर तक सुयाल नदी के किनारे रेल लाइन की स्वीकृति की मांग प्रमुखता से उठाई गई। शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े धौलादेवी, लमगड़ा और भैसियाछाना विकासखंडों को विशेष श्रेणी में शामिल करने या संविधान की पांचवीं अनुसूची में रखने की मांग भी की गई, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित किया जा सके और निरंतर हो रहे पलायन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। प्रतिनिधिमंडल में गोपाल सिंह गैड़ा, पर्वतीय कृषि रक्षा समिति के संयोजक ब्रह्मानंद डालाकोटी के अलावा केशव दत्त मिश्रा, दौलत सिंह बगड़वाल, भीम सिंह बगड़वाल, हरीश डालाकोटी, शिवदत्त पांडे, प्रताप राम, गोपाल सिंह बनौला, बसंत जोशी और देबनाथ शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता रैली व शिविर आयोजित
Next: करंट लगने से लाइन मैन की मौत पर ऑपरेटर और सुपरवाइजर की सेवा समाप्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 16.18.00_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.