Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता रैली व शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता रैली व शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश श्रीकांत पांडे के मार्गदर्शन और सचिव शचि शर्मा के आदेशानुसार आगामी 22 जून को जनपद में प्रस्तावित वृहद स्वच्छता अभियान की तैयारी के तहत मंगलवार को एक जागरूकता शिविर एवं रैली का आयोजन अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल और पंकज भगत के संयोजन में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एनटीडी, अल्मोड़ा में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान छात्राओं को जैविक (गीले) और अजैविक (सूखे) कूड़े के पृथक्करण की जानकारी दी गई। उन्हें स्वच्छता बनाए रखने और कूड़े को निर्धारित स्थानों पर फेंकने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह अपील की गई कि छात्राएं न केवल स्वयं स्वच्छता का पालन करें, बल्कि अपने परिवेश में रहने वालों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में विशेष रूप से नौलों। नदी व अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई और वहां कूड़ा न डालने का संकल्प दिलाया गया। इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों और डस्टबिन के अनिवार्य प्रयोग की जानकारी भी दी गई। शिविर में विद्यालय की शिक्षिका प्रेमा तिवारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। छात्राओं ने रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्यंत गौतम के बयान की कांग्रेस ने निंदा की
Next: धौलादेवी, लमगड़ा व भैसियाछाना की समस्याओं को लेकर डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.