Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धस्माना ने स्वास्थ्य निदेशालय दफ्तर पर धावा बोला
  • देहरादून

धस्माना ने स्वास्थ्य निदेशालय दफ्तर पर धावा बोला

RNS INDIA NEWS 27/05/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में युवाओं की वैक्सीन का टीका नहीं लगने और ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की किल्लत को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने स्वास्थ्य निदेशालय दफ्तर पर धावा बोला। अपने साथियों के साथ वह एक घंटे तक धरने पर बैठे। इस दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी वैक्सीन की कमी स्वीकारी और ब्लैक फंगस के 15000 इंजेक्शन रात तक पहुंचने का भरोसा दिलाया। इस पर धस्माना ने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो एक घंटे नहीं, अगली बार बोरिया बिस्तर लेकर आऊंगा और धरने पर बैठ जाऊंगा। धस्माना दोपहर साढ़े बारह बजे प्रदेश सचिव विकास नेगी, पूर्व पार्षद ललित भद्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी व उदयवीर सिंह के साथ स्वास्थ्य महानिदेशक के सहस्त्रधारा रोड स्थित दफ्तर पहुंचे। दफ्तर के बाहर सीढिय़ों पर ही वे धरने पर बैठ गए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य में अ_ारह प्लस आयु वर्ग का कोविड टीकाकरण पूरी तरह ठप्प पड़ गया है। राजधानी देहरादून समेत पूरे प्रदेश में टीकाकरण केंद्रों में लोग धक्के खा रहे हैं, किंतु सभी जगह टीका समाप्त का नोटिस चस्पा हो रखा है। उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य में बामुश्किल दो प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लग पाई है। अगर इसी गति से टीकाकरण हुआ तो अगले तीन वर्षों तक टीका नहीं लग पायेगा। धस्माना ने कहा कि केंद्र सरकार ने टीकाकरण की सारी जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर डाल कर अपना पल्ला झाड़ लिया। राज्य सत्कारें टीका मांगने में नाकाम साबित हो रही हैं और भुगतना जनता को पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी बड़ी बड़ी डींगें हांकते हैं। उनको देश भर के नागरिकों के लिए टीके का इंतजाम करना चाहिए। ये काम राज्य सरकारों के बस का नहीं है। ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस व येलो फंगस ने पूरे राज्य में दहशत फैलाई है। लगातार इसके मामले बढ़ रहे हैं। सरकार दावा कर रही है कि हमारी तैयारी पुख्ता है, किंतु आलम यह है कि आज भी बिना इंजेक्शन के मरीज तड़प रहे हैं। इसके लिए उनके तीमारदार भटक रहे हैं। धस्माना ने एक घंटे तक धरना दिया व तत्पश्चात वे स्वास्थ्य महा निदेशिक डॉक्टर तृप्ति बहुगुणा के कक्ष में पहुंच गए और उन्होंने ये सारे सवाल उन पर दागते हुए पूछा कि वे बताएं कि 18 प्लस का टीकाकरण क्यों ठप्प पड़ गया और ब्लैक फंगस का इंजेक्शन क्यों नहीं मिल रहा डीजी ने धस्माना को बताया कि वास्तव में 18 प्लस का टीका समाप्त हो चुका है। अभी वे निश्चित तौर पर यह नहीं बता सकती हैं कि कब आएगा। एक लाख बासठ हजार डोज जून के दूसरे सप्ताह तक आ सकता है। उन्होंने ब्लैक फंगस के इंजैक्शन की स्थिति पर उन्होंने फोन पर ड्रग कंट्रोलर से पूछा तो ड्रग कॉंट्रोलर की सूचना पर उन्होंने बताया कि देर रात तक पंद्रह हजार ऐम्फोटेरीसीन इंजेक्शन आ जाएंगे और फिर इनकी कमी नहीं होगी। डॉक्टर बहुगुणा ने ये भी बताया कि शीघ्र इंजैक्शन टोकलीजुमेब भी उपलब्ध हो जाएगा और अब राज्य में रेमडेसेविर की कोई कमी नहीं है। धस्माना ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि मरीजों के तीमारदारों को दवा व इंजेक्शन के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं और दवा तथा इंजैक्शन की उपलब्धता का कोई संतोषजनक उत्तर उन्हें नहीं मिलता। इसलिए जब सरकार ने ब्लैक फंगस के इलाज के लिए अस्पतालों को सूचीबद्ध कर अधिकृत कर दिया है तो दवा व इंजेक्शन मरीज के नाम से सीधे अस्पताल को उपलब्ध करा दिया जाए। उन्होनें कहा कि इतने दिनों बाद भी सरकार व स्वास्थ्य विभाग स्थितियों को नियंत्रण में नहीं कर पाए हैं। अगर शीघ्र स्थितियां को काबू नहीं किया गया तो वे अब एक घंटे का धरना नहीं, बोरी बिस्तर ले कर अनिश्चितकालीन धरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। डीजी हैल्थ ने कहा कि विभाग पूरी मेहनत कर रहा है और वह ऐसी नौबत नहीं आने देंगी। धस्माना के साथ संदीप चमोली, नवनीत कुकरेती भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेजुबानों की सेवा में लगे हैं ये नौजवान
Next: आधा दिन होम आइसोलेशन पर चले जाएंगे एनएचएम संविदा कर्मचारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.