Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छावला हत्याकांड को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर करे केंद्र: धस्माना
  • पौड़ी

छावला हत्याकांड को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर करे केंद्र: धस्माना

RNS INDIA NEWS 11/11/2022
rns featured image new

पौड़ी। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्मान ने छावला हत्याकांड को लेकर कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार को पुनर्विचार याचिका दायर करनी चाहिए। छावला हत्याकांड के आरोपियों को सु्प्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया था। पौड़ी पहुंचे सूर्यकांत धस्माना ने पत्रकारों से बातचीत करते आरोप लगाए कि अंकिता हत्याकांड में भी सरकार के संरक्षण में सबूतों को मिटाने का प्रयास किया गया। रिजॉर्ट पर बुल्डोजर चलने और सील फैक्ट्री पर आग लगने पर भी उन्होंने सवाल उठाएं। उन्होंने कहा कि आज तक यह पता नहीं चला कि वह कौन वीआईपी था। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। धस्माना ने कहा कि आज प्रदेश 22 साल का हो गया। लेकिन यहां बेरोजगारी से लेकर अन्य समस्याओं का हल नहीं हो पाया। कहा कि प्रदेश में 2002 से लेकर 2007 तक जितना रोजगार मिला वह आज तक की सरकारें नहीं दे पाई। कहा पहले तो भर्तियों पर रोक ही है लेकिन जो हुई भी हैं वह घपलों की भेट चढ़ गई। अब भर्ती घपलों के आरोपियों को जमानते मिलने भी शुरू हो गई। हाकिम सिंह का हाकिम कौन है इसका भी पता नहीं चल पाया। पौड़ी का जिक्र करते हुए धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले और प्रदेश को एक नहीं चार -चार सीएम देने वाले शहर की भी सरकार सुध नहीं ले रही है। यहां का अस्पताल पीपीपी मोड में चल रहा है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, अद्वैत बहुगुणा, शिव प्रसाद रतूड़ी आदि भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बर्फबारी के बीच विस अध्यक्ष ने की बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना
Next: आतंकवाद से प्रभावित बच्चों के लिए एमबीबीएस सीटें आरक्षित करने के केंद्र के फैसले का स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आग से आरक्षित वन क्षेत्र को भी खतरा, वन विभाग अलर्ट

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चेक बाउंस की दोषी महिला को तीन माह का कारावास

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.