Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • धार्मिक स्थलों के लिए बनेगा मास्टर प्लान, भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधा पर होगा फोकस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धार्मिक स्थलों के लिए बनेगा मास्टर प्लान, भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधा पर होगा फोकस

RNS INDIA NEWS 30/07/2025
rns featured image new

देहरादून। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में शनिवार, 27 जुलाई को हुई दुर्घटना के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, आरके सुधांशु ने सचिव पर्यटन को सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए समग्र मास्टर प्लान तैयार करने के आदेश जारी किए।

मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था और तीर्थ स्थलों पर भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास व्यवस्था, यात्री सुविधा और आपातकालीन तैयारियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अब पर्यटन विभाग को मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें विशेष रूप से उन स्थलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

मास्टर प्लान के तहत तीर्थ स्थलों की धारण क्षमता के अनुरूप व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इसमें पृथक प्रवेश और निकास मार्गों की योजना, प्रतीक्षा क्षेत्र का विस्तार, आपातकालीन निकासी की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार केंद्र, संगठित सूचना तंत्र, पार्किंग सुविधा और पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती जैसी व्यवस्थाएं शामिल होंगी।

प्रमुख सचिव ने यह भी स्पष्ट किया है कि तीर्थ स्थलों तक जाने वाले मार्गों पर यदि किसी प्रकार का अतिक्रमण पाया गया तो उसे प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए। मास्टर प्लान के निर्माण और क्रियान्वयन में कुमाऊं और गढ़वाल के मंडलायुक्तों की विशेष भूमिका होगी, जिनसे समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के लिए विशेष पूंजीगत सहायता के रूप में केन्द्र से 615 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत
Next: अब एआई कैमरों से होगी वन निगम में लकड़ियों की निगरानी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.