Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • धर्मध्वजा उतारे जाने के साथ ही जूना अखाड़े ने किया कुम्भ पर्व का समापन
  • हरिद्वार

धर्मध्वजा उतारे जाने के साथ ही जूना अखाड़े ने किया कुम्भ पर्व का समापन

RNS INDIA NEWS 19/05/2021
rns featured image new

मता पंचो को किया भ्रमण के लिए रवाना

हरिद्वार। गंगासप्तमी के मौके पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े में कड़ी पकौड़ा भण्डारा के साथ ही कुम्भ पर्व 2021 के लिए स्थापित धर्मध्वजा पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उतारी गयी। बिरला घाट स्थित दु:खहरण हनुमान मन्दिर में स्थापित धर्म ध्वजा उतारने से पूर्व धर्मध्वजा, मां गंगा तथा उत्तराखण्ड व नगर के सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गयी। भगवान बद्रीनाथ के कपाट खुलने पर गंगातट पर मानस पूजा अर्चना कर धर्मध्वजा की तनी रस्सी को ढीली कर अखाड़े की परम्परानुसार उतारी गई। इस दौरान विशेष पूजा अर्चना की गयी तथा महामारी समाप्त करने की कामना भी की गयी। धर्मध्वजा उतारने के साथ ही कुम्भ पर्व 2021 का विधिवत पूर्ण समापन हो गया। इसके साथ ही परम्परानुसार रमता पंतो को हरिद्वार से खेड़ामढ़ी बरेली के लिए रवाना कर दिया गया। पंच परमेश्वर चारो मढिय़ो के रमता पंच श्रीमहंत निरंजन भारती चार मढ़ी, श्रीमहंत रामचन्द्र गिरि चौदह मढ़ी, श्रीमहंत शांतानंद गिरि तेरह मढ़ी तथा श्रीमहंत दूज गिरि सोलह मढ़ी के नेतृत्व में लाव लश्कर व माल असबाब के साथ दोपहर बाद शुभ मूर्हत में हरिद्वार से कूच कर गए। मंगलवार को गंगासप्तमी के मौके पर जूना अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने श्री आनंद भैरव मन्दिर, अधिष्ठात्री देवी मायादेवी मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद अखाड़े के अधिष्ठाता दत्तात्रेय भगवान की पूजा अर्चना की। इस दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए कड़ी पकौड़ा का सामूहिक भण्डारा आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में साधु संतो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के दौर में पंचदशनाम जूना अखाड़ा ने वंचित, शोषित, अधिकार से वंचित वर्ग को बराबर का दर्जा देते हुए आगे लाने का कार्य किया है। इसका उदाहरण किन्नर अखाड़े को सम्मान दिलाना है। उन्होने कहा कि महामारी के इस दौर में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा प्राणीमात्र के कल्याण की सोचता है। उन्होने कहा कि अखाड़े के संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज, अखाड़े के सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज निरन्तर मानव कल्याण और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में समर्पित है। उन्होने कहा कि जूना अखाड़ा एकमात्र धार्मिक संगठन है जो प्राणी कल्याण के साथ साथ प्रकृति के संरक्षण का कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने कहा कि प्रत्येक कुम्भ पर्व का समापन गंगा सप्तमी के मौके पर होता है। इसी परम्परा का पालन करते हुए कुम्भ पर्व 2021 का विधिवत समापन करते हुए धर्म ध्वजा उतार ली गयी है और रमता पंचों को देश भ्रमण के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होने कहा कि इस बार कुम्भ पर्व वैश्विक महामारी के काल में तमाम विपरीत परिस्थितियों के बीच सम्पन्न हुआ है। लेकिन कुंभ का सकुशल समापन निश्चित ही देश व समाज के लिए कल्याणकारी होगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कोरोना वायरस से निजात मिलेगी। इस कामना को लेकर निरन्तर अनुष्ठान जारी है। सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज ने कुम्भ पर्व के विधिवत सम्पन्न होने व गंगा सप्तमी के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व श्रीआनंद भैरव मन्दिर परिसर में आचार्य महामंण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज का थानापति नीलकंठ गिरि ने शॉल ओढाकर और माला अर्पित कर आशीर्वाद लिया। धर्म ध्वजा उतारे जाने के दौरान पूर्व सभापति श्रीमहंत सोहन गिरि, श्रीमहंत उमाशंकर भारती, सचिव श्रीमहंत मोहन भारती, श्रीमहंत महेशपुरी, श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरि, अन्र्तराष्ट्रीय प्रवक्ता दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि, जूना अखाड़े के हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता महन्त दीपक गिरी, वरिष्ठ महामंत्री श्रीमहंत केदारपुरी, थानापति नीलकंठ गिरि, लाल भारती, विवेकपुरी, रकता पुरी, राजेन्द्र गिरि, रणधीर गिरि, आजाद गिरि, पुजारी श्रीमहंत सुरेशानंद सरस्वती, निर्माण मंत्री श्रीमहंत शैलजा गिरि, भाजपा के कुरूक्षेत्र जिला प्रवक्ता अक्षय नन्दा, कुरूक्षेत्र के पूर्व नगरपालिका चेयरमैन अनिल धवन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्णप्रयाग में कंडारा और जस्यारा बने कंटेंटमेंट जोन
Next: स्वास्थ्य कर्मियों ने की परिजनों हेतु वेक्सीनेशन की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.