Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र कमेंट करने पर दो पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र कमेंट करने पर दो पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 19/02/2021
rns featured image new

रुडक़ी। धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र कमेंट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। स्क्रीन शॉट के भी फोटो पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस के साथ खुफिया विभाग भी मामले में जांच कर रहा है। सिविल लाइंस कोतवाली को आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मो. निजाम एडवोकेट ने तहरीर देकर बताया कि ऋतिक कुलश्रेष्ठ और हर्षित कुमार नाम के यूजरों ने कुछ दिन पूर्व फेसबुक पर धर्म विशेष को लेकर अभद्र कमेंट किए। जिससे समाज के लोगों की भावना आहत हुई है। अलग-अलग समुदायों का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। दो दिन पूर्व भी मामले में गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक आरोपी को हिरासत में लिया था। खुफिया विभाग ने भी पूछताछ की थी। आरोपी की काउंसिलिंग भी कराई गई थी और पुलिस ऐक्ट में चालान किया था। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि फेसबुक पर धर्म विशेष को लेकर अभद्र कमेंट करने के आरोप में ऋतिक कुलश्रेष्ठ और हर्षित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी फेसबुक आईडी आदि की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मास्क नहीं पहनने पर 91 लोगों के चालान
Next: जंगली सुंअर के हमले में महिला घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.