Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • धारचूला में 91 से अधिक दुकानें रही बंद
  • पिथौरागढ़

धारचूला में 91 से अधिक दुकानें रही बंद

RNS INDIA NEWS 16/03/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। धारचूला बाजार में 91 से अधिक बाहरी व्यापारियों ने शनिवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। हेयर सैलून, कॉस्मेटिक, कपडे सहित अन्य सामग्रियों से जुड़े प्रतिष्ठान सुबह से ही बंद रहे। व्यापार संघ की कोर कमेटी ने वर्ष 2000 के बाद आए कुल 91 व्यापारियों का पंजीकरण भी निरस्त कर दिया गया है। शनिवार को 91 से अधिक बाहरी व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर बंद रखे। धारचूला नगर में एक नाई की ओर से पिछले दिनों दो किशोरियों को भगाकर ले जाने के बाद नगर में आंदोलन शुरू हुआ था। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नगर में घूमकर पंजीकरण अभियान चलाया। इसमें 175 व्यापारियों को व्यापार का प्रमाणपत्र देने का वक्त दिया गया था। जिसमें वर्ष 2000 के बाद व्यापार कर रहे 91 व्यापारियों का पंजीकरण निरस्त किया गया है। महासचिव महेश गर्ब्याल ने बताया कि व्यापार संघ की ओर से लोगों की सहमति लेकर हेयर सैलून, कपड़े, कॉस्मेटिक सहित अन्य व्यापार से जुड़े 91 व्यापारियों का पंजीकरण निरस्त किया गया है। बाहरी व्यापारियों ने एसडीएम मंजीत सिंह ने मुलाकात कर राहत देने की मांग की। एसडीएम ने व्यापार संघ पदाधिकारियों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

सीमांत में कारोबार के नाम पर तनाव बर्दाश्त नहीं
व्यापार संघ महासचिव महेश गर्ब्याल ने कहा कि सीमांत में कारोबार के नाम पर तनाव की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। कहा कि सीमांत की जनता शांतप्रिय रही है। ऐसे में यहां आकर तनाव पैदा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दुकान नहीं की जा रही खाली
भवन स्वामी विशन सिंह कुटियाल ने कहा है कि उनके मकान में एक दुकान किराए में दी गई थी। किराएदार से मकान खाली करने को कहने के बावजूद वह खाली नहीं कर रहा है। भवन स्वामी ने व्यापार संघ को पत्र भेजा है। आरोप है कि उक्त व्यापारी सामान सहित उनकी दुकान 15 लाख में बेचने की तैयारी कर रहा है। भवन स्वामी ने दुकान खाली कराने का आग्रह किया है। ऐसा नहीं किया गया तो वे अगले 15 दिन में जबरन दुकान खाली करा देंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 83 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान, 1.45 लाख युवा पहली बार देंगे वोट
Next: होटल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिली बैंक मैनेजर की लाश, पुलिस जांच में जुटी

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.