Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • होटल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिली बैंक मैनेजर की लाश, पुलिस जांच में जुटी
  • अल्मोड़ा

होटल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिली बैंक मैनेजर की लाश, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 16/03/2024
dead body

अल्मोड़ा। नगर के एक होटल में ठहरे बैंक मैनेजर का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक ​अपने एक साथी के साथ होटल में ठहरा हुआ था। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल बैंक आफ इंडिया नैनीताल में ब्रांच मैनेजर तरूण गुरुरानी पुत्र ललित मोहन निवासी, न्यू फ्रैन्ड्स कॉलोनी डहरिया, थाना हल्द्वानी व एक अन्य व्यक्ति सुरेश चंद्र लोन से संबंधित मामले में एक पार्टी से मिलने अल्मोड़ा आए थे। ​वे लोअर माल रोड में एक होटल में अलग-अलग कमरा लेकर ठहरे हुए थे। शाम को उन लोगों ने पार्टी के साथ होटल में खाना खाया। जिसके बाद पार्टी वाले लोग चले गए थे। शनिवार सुबह तरूण काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया। होटल के दूसरे कमरे में ठहरे सुरेश चंद्र ने बताया कि वह तरूण के कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा थोड़ा खुला हुआ था और दरवाजे के पास वह अचेत अवस्था में गिरा हुआ था। उसके मुंह व सिर से खून निकल रहा था। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से तरूण को अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि मृतक मूल रूप से अल्मोड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक की परिजनों को दे दी है। परिजन हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गए है। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने बताया कि शख्स की मौत कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक जिस कमरे में रूका हुआ था वहां शराब की खाली बोतलें मिली है। परिजनों के पहुंचने के बाद पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धारचूला में 91 से अधिक दुकानें रही बंद
Next: पांडेखोला में शराब की दुकान खुली तो लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.