Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • धारचूला के लोगों ने फूंका ऊर्जा निगम का पुतला
  • पिथौरागढ़

धारचूला के लोगों ने फूंका ऊर्जा निगम का पुतला

RNS INDIA NEWS 23/06/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर स्थानीय लोगों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने यहां प्रदर्शन किया। कहा कि वे लगातार बिजली गुल रहने से परेशान हैं। शुक्रवार को व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में विवेकानंद चौक में व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने यूपीसीएल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऊर्जा निगम का पुतला फूंका। व्यापार संघ अध्यक्ष थापा ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती से व्यापारियों के साथ ही स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। विभाग कोई न कोई बहाना बनाकर विद्युत कटौती कर रहा है। जिसे आम जनता स्वीकार नहीं करेगी। विधायक प्रतिनिधि नृप सिंह गर्ब्याल ने कहा कि विभाग और सरकार के विद्युत प्रबंधन के सभी दावे फेल हो रहे हैं। गर्मी बढ़ते ही लोगों को भारी विद्युत कटौती से परेशान किया जा रहा है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि नृप सिंह गर्ब्याल,मदन सिंह,रमेश सिस्ताल,हस्सू,विनोद राठौर जीत सिंह मौजूद रहे। इधर कटौटी को लेकर यूपीसीएल का पक्ष संपर्क करने की कोशिश के बाद भी पता नहीं चल सका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क पर पलटी कार, महिला घायल
Next: शारदा पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने पास की नीट परीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.