Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • धारा 370 अब बहाल नहीं होगी, देश में सिर्फ एक झंडा होगा: भाजपा
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

धारा 370 अब बहाल नहीं होगी, देश में सिर्फ एक झंडा होगा: भाजपा

RNS INDIA NEWS 25/10/2020
rns featured image new

महबूबा के बयान पर रविशंकर का हमला

नई दिल्ली(आरएनएस)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की चीफ महबूबा मुफ्ती की तरफ से एक दिन पहले तिरंगे पर बयान देकर उसका अपमान करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ जहां लोगों की तरफ से प्रदर्शन किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ महबूबा पर सियासी पलटवार कर उसे घेरने की कोशिश भी की जा रही है। बीजेपी ने महबूबा मुफ्ती के इस बयान के बहाने तथाकथित सेक्युलर पर निशाना साधा है।
बीजेपी के सीनियर नेता और केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कैसे महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रीय झंडे का अपमान किया है, इससे ज्यादा और कुछ अपमानजनक नहीं हो सकता है। जम्मू कश्मीर अखंड हिस्सा है। अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने संवैधानिक प्रक्रिया थी। हम उनकी टिप्पणी की आलोचना करते हैं, लेकिन क्यों तथाकथित सेक्युलर लॉबी राष्ट्र विरोधी टिप्पणी पर चुप बैठी है?
तिरंगे पर क्या बोली थीं महबूबा?
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा है कि वो कश्मीर के अलावा कोई झंडा नहीं उठाएंगी। लंबे समय बाद मीडिया से बात करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि मैं जम्मू-कश्मीर के अलावा दूसरा कोई झंडा नहीं उठाऊंगी। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जिस वक्त हमारा ये झंडा वापस आएगा, हम उस झंडे को भी उठा लेंगे। मगर जब तक हमारा अपना झंडा वापस आ नहीं जाता है तब तक हम किसी और झंडे को हाथ में नहीं उठाएंगे।
महबूबा के झंडे वाले बयान पर दिल्ली पुलिस से शिकायत
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ दिल्ली के एक वकील ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने महबूबा के बयान डकैतों ने हमारा झंडा छीना को भडक़ाऊ और अपमानजनक बताते हुए शिकायत की है। हाल ही में नजरबंदी से आजाद हुईं महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को तिरंगे और जम्मू-कश्मीर के पूर्व के झंडे को लेकर बयानबाजी की। वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मुफ्ती निर्वाचित भारत सरकार के खिलाफ भडक़ाऊ और अपमानजनक बयान दे रही हैं। जिंदल ने शुक्रवार को शिकायत में कहा कि यह भडक़ाऊ बयान है जो समुदायों के बीच नफरत और अशांति फैलाने और चुनी हुई सरकार के खिलाफ युद्ध भडक़ाने के मकसद से दिया गया है, क्योंकि वह एक प्रभावशाली और सार्वजनिक व्यक्तित्व हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरोपी पुलिस कांस्टेबलों के निलम्बन की मांग, सौंपा ज्ञापन
Next: देश में कोरोना का टीका नि:शुल्क दिया जाना चाहिए : केजरीवाल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.