Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • धनबाद में इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या
  • राष्ट्रीय

धनबाद में इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 21/06/2024
rns featured image new

धनबाद (आरएनएस)।  झारखंड के धनबाद में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट 21 वर्षीय अमरदीप भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार सुबह सदर थाना क्षेत्र में तेलीपाड़ा-दामोदरपुर स्थित लॉ कॉलेज के पास झाड़ी में उसे खून से लथपथ हालत में पाया गया।
स्थानीय लोग उसे तत्काल धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अमरदीप धनबाद शहर के मनईटांड़ का रहने वाला था और इंजीनियरिंग सेकंड ईयर का स्टूडेंट था।
सूचना पाकर उसके घर के लोग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों के मुताबिक गुरुवार देर शाम मोबाइल पर किसी का कॉल आने के बाद अमरदीप बात करते हुए घर से निकला था। इसके बाद वह रात में नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला।
शुक्रवार सुबह जानकारी मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है। अमरदीप को कई गोलियां मारी गई हैं।
प्रारंभिक तहकीकात में पुलिस को जानकारी मिली है कि इसके पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद हो सकता है।
एक पुलिस अफसर ने कहा कि उसके मोबाइल का कॉल रिकॉर्ड निकाला जा रहा है। इसके बाद इस मामले की जांच को दिशा मिलने की उम्मीद है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
वारदात की जानकारी मिलने पर धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा भी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने धनबाद पुलिस के अफसरों से कहा कि इस हत्याकांड की तहकीकात कर अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिग्री कॉलेजों में होगी योग प्रशिक्षकों की तैनाती: डॉ.धन सिंह
Next: शिमला में दर्दनाक सडक़ हादसा : यात्रियों को ले जा रही बस पलटी, 4 की मौत; 3 की हालत गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.