Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • डिग्री कॉलेजों में होगी योग प्रशिक्षकों की तैनाती: डॉ.धन सिंह
  • पौड़ी

डिग्री कॉलेजों में होगी योग प्रशिक्षकों की तैनाती: डॉ.धन सिंह

RNS INDIA NEWS 21/06/2024
WhatsApp Image 2024-06-21 at 20.28.31_11zon

पौड़ी(आरएनएस)।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को पौड़ी के शहीद जसवंत सिंह रावत रांसी स्टेडियम में योगाभ्यास किया गया। इसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों के साथ ही अन्य लोगों ने भी योग किया। योग प्रशिक्षकों ने कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन, योग ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया और शरीर के लिए इसके फायदे भी बताएं। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि हर डिग्री कॉलेज में एक-एक योग प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी और प्रदेश के 1800 वैलनेस सेंटरों में भी योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। योग को अपनी जीवन शैली में शामिल करने पर उन्होंने जोर दिया। इस मौके पर पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि नियमित रूप से योग करना चाहिए, जिससे मन व शरीर स्वस्थ रह सके। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने कहा कि योग हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। इसे करने से केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई फायदे हैं। इस अवसर पर पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पुलिस महानिरीक्षक करन सिंह नगन्याल, डीएम डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ अपूर्वा पाण्डेय, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका सहित विभिन्न मंडलीय व जिला स्तरीय अफसर व कार्मिकों के साथ ही जनप्रतिनिधि आदि भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुड़की में पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
Next: धनबाद में इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.