Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • धनबाद में एक और अग्निकांड, आग लगने से 19 दुकानें जल कर खाक
  • राष्ट्रीय

धनबाद में एक और अग्निकांड, आग लगने से 19 दुकानें जल कर खाक

RNS INDIA NEWS 31/01/2023
rns featured image new

धनबाद (आरएनएस)। धनबाद के कुमारधुबी बाजार में सोमवार को अल सुबह लगी भीषण आग में एक साथ 19 दुकानें जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड की तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस अग्निकांड में दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। बीते शनिवार को धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में लगी आग में डॉक्टर दंपति सहित पांच लोगों की जान चली गई थी। दो दिनों के अंतराल में आग लगने से यह दूसरा बड़ा हादसा सामने आया है।
कुमारधुबी बाजार की कुछ दुकानों में सोमवार सुबह आग लगने की खबर फैली तो स्थानीय लोगों ने पहले खुद इसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने देखते-देखते 19 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की चार गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद इसपर काबू पाया जा सका।
आग लगने से कपड़े की चार दुकानें, दो पूजा भंडार और 13 फल एवं सब्जी की दुकानें जलकर राख में तब्दील हो गईं। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। दुकानदारों में से कुछ का कहना है कि इसके पीछे किन्हीं असामाजिक तत्वों की शरारत हो सकती है।
उधर धनबाद के हाजरा क्लिनिक एंड हॉस्पिटल में बीते शनिवार को आग लगने से पांच लोगों की मौत की घटना को लेकर जिला पुलिस और प्रशासन ने जांच टीम गठित की है। फॉरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। आईएमए की धनबाद इकाई ने इस हादसे की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। मृतक डॉक्टर दंपति की पुत्री ने भी इस अग्निकांड को किसी साजिश का हिस्सा बताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन सही या गलत? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, 6 फरवरी को होगी सुनवाई
Next: दिल्ली में अब प्रदूषण के स्रोतों की रियल टाइम पहचान होगी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.