Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डेंगू रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाएं सीएमओ : धन सिंह
  • देहरादून

डेंगू रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाएं सीएमओ : धन सिंह

RNS INDIA NEWS 12/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने राज्य के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को डेंगू संक्रमण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर डेंगू रोकथाम के लिए माइक्रो प्लानिंग पर काम किया जाए। गुरुवार को मीडिया को जारी बयान में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में डेंगू संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। हालांकि पिछले सालों की तुलना में डेंगू संक्रमण अभी काफी कम है। लेकिन अगले दो महीने इसके बढ़ने का खतरा है। ऐसे में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के आम लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास डेंगू के लार्वा व मच्छर को न पनपने दें।  इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट पर रहने और संक्रमण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए कि डेंगू संक्रमण रोकने के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाए। अस्पतालों में रोगियों की निगरानी के साथ ही मरीजों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशक को राज्य स्तर पर मॉनीटरिंग के साथ ही प्रत्येक दिन राज्य में डेंगू संक्रमण को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा है।

33 लाख घरों का हुआ सर्वे
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डेंगू संक्रमण को रोकने के लिए विभाग के स्तर पर अप्रैल से ही कार्य किया जा रहा है। अभी तक राज्य भर में आशाओं द्वारा 25 लाख घरों तथा डेंगू वॉलियंटर्स के द्वारा आठ लाख घरों में डेंगू का सर्वे कर लार्वा नष्ट किया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश की अर्थव्यवस्था के लिए मानक निर्धारण जरूरी: रेखा
Next: नगर निगम की अनुबंधित कंपनी पर लगाया श्रमिकों के शोषण का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.