Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धामी ने दिखाई बल्‍ले की धमक
  • देहरादून

धामी ने दिखाई बल्‍ले की धमक

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
rns featured image new

देहरादून।  मंगलवार को अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी देहरादून में मुख्यमंत्री- XI एवं भाजयुमो – XI  के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुख्यमंत्री  XI ने यह मैच 04 रन से जीता। मुख्यमंत्री धामी की कप्तानी में मुख्यमंत्री  XI  की टीम ने 7 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 02 विकेट खोकर 49 रन बनाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबाद 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व के भाजयुमो –  XI  निर्धारित 7 ओवर में 01 विकेट खोकर 45 रन बना पायी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है, उसी तरह सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में भाईचारे को बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य होता है। आज दोनों टीमों के बीच क्रिकेट का मैत्री मैच खेला गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड का सतत विकास करना एवं अंतिम पंक्ति तक के लोगों तक पहुंचना है। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के नई खेल नीति लाई गई है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है। युवाओं को आगे लाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रणजी एवं भारतीय टीम में खेलने वाले उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजानदास, सहदेव सिंह पुण्डीर, देशराज कर्णवाल, भाजपायुमो के पदाधिकारी एवं सीएम कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीरव मोदी और माल्या से वसूली गई 13,109 करोड़ की रकम
Next: पहाड़ों के नलकूपों में फिर से आये पानी, न करें आप नादानी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.