Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • धामी की ताजपोशी पर मनाया जश्न
  • पौड़ी

धामी की ताजपोशी पर मनाया जश्न

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
rns featured image new

पौड़ी। पार्टी हाईकमान द्वारा पुष्कर सिंह धामी को दोबारा प्रदेश की बागड़ोर देने पर मंगलवार को पौड़ी मुख्यालय में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई और मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान पार्टी और पार्टी नेताओं के जिंदाबाद के नारे भी लगे। पौड़ी पार्टी दफ्तर के बाहर सुबह से ही बीजेपी कार्यकर्ता एकत्र होना शुरू हो गए थे। यह सिलसिला दिन भर चला। पार्टी के जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, नगराध्यक्ष क्रांति किशोर और दिगंबर नेगी आदि पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी ने सीएम पद पर धामी की दोबारा ताजपोशी की है। कहा सीएम धामी की अगुवाई में प्रदेश में विकास योजनाओं को गति मिलेगी। पदाधिकारियों ने कहा कि अब पाइपलाइन की योजनाओं को शुरू करने में कोई परेशानी नहीं होगी। प्रदेश सरकार केंद्र की सभी योजनाओं को धरातल पर उतराने का काम करेगी। पीएम का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, ऐसे में यहां केंद्र की योजनाओं को पूरा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि बुधवार को देहरादून में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो रहा है। जिसमें पीएम सहित तमाम बड़े नेता हिस्सा लेंगे। जिले से कई पदाधिकारी भी शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे। इस मौके पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाएं और एक दूसरे को मिष्ठान वितरित किया। मौके मंडल महामंत्री सुरेंद्र जुगरान, नगर मंडल अध्यक्ष कमलेश पंवार, ज्योति सुंदरियाल, धर्मवीर सिंह रावत, दीपक रावत, संतोषी, रीना, लक्ष्मण सिंह, उमा देवी, सिद्धी देवी, सुषमा भंडारी, रमेश लाल, दिनेश गौड़, सरिता लिंगवाल, हेमंती, किरन लिंगवाल आदि शामिल रहे। वहीं बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी ने भी सीएम पुष्कर सिंह धामी को दोबारा प्रदेश की बागडोर दिए जाने पर खुशी जताई। जोशी ने कहा कि सीएम की अगुवाई में प्रदेश में विकास योजनाओं को गति मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लिफ्ट देने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म
Next: नाबालिग बच्चे से कुकर्म

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.